मनोरंजन

Madhuri Dixit Love Story: कैरियर की पीक पर, धकधक गर्ल ने तोड़ा फैंस का दिल !

Madhuri Dixit Love Story: डॉक्टर श्रीराम नेने की सादगी पर दिल दे बैठी थीं माधुरी! 

Highlights :
  • माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर के पीक पर किया शादी
  • माधुरी के पति श्रीराम नेने एक फेमस डॉक्टर हैं
  • माधुरी अपने पति और बच्चों के साथ इंडिया में शिफ्ट हो चुकी हैं

माधुरी दीक्षित के नाम से हर कोई वाकिफ है। माधुरी दीक्षित को ‘धक-धक गर्ल’ के नाम से जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित की दिलकश अदा उनके फैंस को दीवाना बनाती थी। 90 के दौर में, माधुरी दीक्षित के डांस को देखकर सिनेमाहाल सीटियों की आवाज से गूंज उठती थी। माधुरी दीक्षित के शादी करने के फैसले से उनके करोड़ो फैंस का दिल टूट गया था। माधुरी दीक्षित ने अपने कैरियर के पीक पर होते हुए भी गैर फिल्मी आदमी से शादी की। बहुत कम लोगों को पता है कि खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित के दिल पर राज करने वाले उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने से उनकी मुलाकात कैसे हुई।

डॉक्टर श्रीराम नेने से माधुरी दीक्षित की पहली मुलाकात 1999 में हुई थी। डॉक्टर श्रीराम नेने और माधुरी दीक्षित के भाई दोनों अच्छे दोस्त थे। माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने की सादगी पर दिल दे बैठी थीं। इन दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। माधुरी ने बताया कि उनके डॉक्टर पति को तब यह बात नहीं पता था, ” माधुरी दीक्षित एक नामचीन हीरोइन हैं।” माधुरी कहती हैं कि श्रीराम नेने को माधुरी दीक्षित से नहीं बल्कि केवल माधुरी से प्यार हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

आगे माधुरी दीक्षित ने कहा कि डॉक्टर श्रीराम नेने पहली मुलाकात में ही मेरे साथ एक वेरी सिम्पल लड़की की तरह विहैव किया। वो बातचीत के दौरान बड़ी ही शिद्दत से अपने प्रोफेशन और पेसेंट्स के बारे में चर्चा करते रहे। उनकी यह अदा मेरे दिल को छू गई।
हालांकि, एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित से पूछ लिया गया की अपने कैरियर की पीक पर होने के बाद आपने शादी क्यों की? तब माधुरी ने बड़ी ही मासूमियत से जवाब दिया, ” मैं तब प्यार में थी, प्यार में जब आपको कोई सच्चा इंसान मिल जाता है, तब यही तो होता है। “

Read more: Hottest Actresses On Instagram: बॉलीवुड की इन 10 हॉट अभिनेत्रियों की है इंस्टाग्राम पर धूम

माधुरी दीक्षित की पहली डेट और रिलेशनशिप की शुरूआत

माधुरी दीक्षित बताती हैं कि पहली मुलाकात बड़ी इंटरेस्टिंग थी। मुझे डॉक्टर श्रीराम नेने के लिए कुछ फील होने लगा। श्रीराम नेने पेशे से डॉक्टर थे और बड़े ही सादगी पसंद इंसान थे। मैं इंडिया में रहती थी और वो अमेरिका रहते थे। फिर हमने डेट पर जाने का फैसला किया। माधुरी कहते हैं कि एक-दूसरे को कुछ दिनों तक डेट करने के बाद हम डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने लगे। हमने डेट के दौरान एक-दूसरे को अच्छी तरह समझा। हालांकि, हमारी पसंद बिल्कुल अलग थी। पहली डेट पर डॉक्टर श्रीराम नेने मुझे माउंटेन बाइकिंग पर ले गए थे। इसके बाद हम दोनों ने 1999 में शादी कर ली। आज हमें दो बच्चों एरिन और रेयॉन का पैरेंट्स बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी बताती हैं कि हम दोनों का ड्रेसिंग सेंस मैच नहीं होता था। इसको लेकर हमारे बीच हल्की नोकझोंक भी होती थी। हमारे बीच मीठी नोकझोंक चलती रहती है। फिलहाल मेरे कैरियर के खातिर मेरे पति इंडिया में शिफ्ट हो गए हैं। मेरे पति ने मेरे ख्वाबों का अपना बनाकर हमेशा मेरा साथ दिया। मेरे लिए इससे बेहतर गिफ्ट और क्या हो सकता है?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

आज माधुरी दीक्षित अपने डॉक्टर पति के साथ हैप्पी मैरिज लाइफ एंजॉय कर रही हैं। सच कहा जाए तो इन दोनों ने अपने लिए कम्फर्टेबल साथी को चुना। दोनों के बीच जबरदस्त म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग है और दोनों एक-दूसरे के सपनों को अपना समझकर पूरा करने के लिए जान लगा देते हैं। आज दोनों अपने दो बच्चों के साथ इंडिया में शिफ्ट होकर एक-दूसरे का सहारा बनकर हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button