मनोरंजन

रणवीर सिंह को पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी लता मंगेशकर!

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को अप्रैल में दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें इस पुरस्कार से सुरों की सरताज लता मंगेशकर सम्मानित करेंगी।

हर साल 24 अप्रैल को मंगेशकर परिवार अपने पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर की स्मृति में कलाकारों को सम्मानित करता है। इस साल यह कार्यक्रम 24 अप्रैल पुणे में आयोजित किया जाएगा, जिसमें रणवीर सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

lata-m

इस पर लता मंगेशकर ने कहा, “रणवीर एक बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं। वह जहां भी जाते हैं, खुशियां बांटते हैं। साथ ही वह बहुत ही सकारात्मक इंसान नजर आते हैं। हमे उन्हें इस सालाना पुरस्कार से सम्मानित करने में बहुत ख़ुशी मिलेगी, जो हमारे पिता के नाम पर है।”

रणवीर ने 2010 में फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में एंट्री करके अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने राम-लीला और बाजीराव मस्तानी जैसी कई हिट फिल्में दी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button