Lahore 1947 Release Date: ‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ डेट हुई फाइनल? Sunny Deol ने दी बड़ी जानकारी!
Lahore 1947 Release Date, गदर 2 की जबरदस्त सफलता के तुरंत बाद ही सनी देओल की अगली फिल्म लाहौर 1947 की घोषणा कर दी गई थी। यह फिल्म फैंस के बीच खास चर्चा में है,
Lahore 1947 Release Date : फैंस के लिए खुशखबरी! Sunny Deol ने ‘Lahore 1947’ की रिलीज़ डेट पर दी बड़ी अपडेट
Lahore 1947 Release Date, गदर 2 की जबरदस्त सफलता के तुरंत बाद ही सनी देओल की अगली फिल्म लाहौर 1947 की घोषणा कर दी गई थी। यह फिल्म फैंस के बीच खास चर्चा में है, क्योंकि इसमें पहली बार सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषी साथ काम कर रहे हैं। हालांकि, अब तक फिल्म से जुड़ा कोई आधिकारिक पोस्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन हाल ही में अभिनेता ने एक बड़ी घोषणा की है।
‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ डेट हुई फाइनल?
जाट के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सनी देओल ने खुलासा किया कि उनका वर्षों पुराना सपना अब साकार हो रहा है। उन्हें अब वे प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं, जिनकी उन्होंने हमेशा इच्छा की थी। इन्हीं बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक लाहौर 1947 भी है, जिसे लेकर अभिनेता ने अहम अपडेट दिया। इवेंट के दौरान सनी देओल ने कहा, “मैं हमेशा बड़े प्रोजेक्ट्स करना चाहता था और अब मेरा यह सपना पूरा हो रहा है। लाहौर 1947 इसी साल रिलीज होगी।” हालांकि, उन्होंने फिल्म की सटीक रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया।
Read More : Manoj Santoshi: मनोज संतोषी के निधन से टीवी इंडस्ट्री में मातम, ‘भाबी जी घर पर हैं!’ के रहे थे अहम हिस्सा
‘जाट’ का ट्रेलर रिलीज़
बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज, 24 मार्च 2025 को रिलीज़ हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता और रोमांच को और बढ़ा दिया है। ट्रेलर में सनी देओल अपने परिचित दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं, जो उनकी पिछली हिट फिल्मों की याद दिलाता है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com