मनोरंजन

khatron ke khiladi season 11: खतरों के खिलाड़ी में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, दो बड़े खिलाड़ी एक साथ हुए शो से बाहर

khatron ke khiladi season 11: विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली हुए शो से बाहर


khatron ke khiladi season 11: आपको बता दें कि रोहित शेट्टी के रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ से इस हफ्ते दो बड़े खिलाड़ी को एक साथ शो से बाहर निकाल दिया गया है। इस हफ्ते विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली दोनों शो से बाहर हो गए। आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली दोनों ही शो में सभी स्टंट दिलेरी के साथ कर रहे थे, लेकिन उसके बाद दोनों की एक गलती ने दोनों का सारा गेम बिगाड़ दिया और दोनों को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में 22 अगस्त को पार्टनरशिप वीक में सभी प्रतियोगियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतियोगियों को याद दिलाया कि इस बार वरुण सूद और दिव्यांका त्रिपाठी इस हफ्ते के एलिमिनेशन से सुरक्षित हैं। इसलिए उन्हें कोई भी अन्य स्टंट नहीं करना है। फिर उन्होंने बताया कि इस हफ्ते दो एलिमिनेशन होंगे। उसके बाद रोहित शेट्टी ने पहले से बनी जोड़ियों को एक और झटका दिया। उन्होंने एलान किया कि आज के स्टंट में नए पार्टनर अभिनव शुक्ला-राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली, सना मकबुल-अनुष्का सेन और अर्जुन बिजलानी-श्वेता तिवारी रहेंगे।

जाने क्या था पहला स्टंट, जिसमे अभिनव और राहुल एलिमिनेशन राउंड में पहुंचे

आपको बता दें कि 22 अगस्त को पहला स्टंट अंडरवाटर हुआ था, इस दौरान एक पार्टनर को एक हैंगिंग कंटेनर में बंद कर दिया गया था। और दूसरे पार्टनर के पास उसकी सभी चाबियां थी। इस गेम को खेलने के लिए एक पार्टनर को तैरकर कंटेनर की ओर जाना था। अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी इस स्टंट को करने का प्रयास करते हैं और वो इसे सफलतापूर्वक कर भी लेते हैं। उसके बाद अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य की बारी आती है। यह जोड़ी डूबते हुए बॉक्स की चुनौती को पूरा करने में विफल रहती है। क्योंकि राहुल कुछ समय बाद स्टंट को रोक देते हैं। नतीजतन, अर्जुन बिजलानी और श्वेता तिवारी सुरक्षित हो जाते हैं जबकि अभिनव शुक्ला और राहुल वैद्य एलिमिनेशन राउंड में प्रवेश करते हैं। उसके बाद दूसरे स्टंट को विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली और सना मकबुल-अनुष्का सेन ने किया।

और पढ़ें: क्या आप भी जानते हैं न्यूड कलर के बारे में, जिसकी चर्चा हर जगह हो रही है

लास्ट में एलिमिनेशन स्टंट अभिनव-राहुल और विशाल-निक्की के बीच किया गया

आपको बता दें कि दूसरे स्टंट को विशाल आदित्य सिंह-निक्की तंबोली और सना मकबुल-अनुष्का सेन ने किया। इस स्टंट में टीमों को एक हैंगिंग प्लेटफॉर्म पर खड़ा होना था उसके बाद जैसे जैसे स्टंट आगे बढ़ रहा था दोनों पार्टनर को आगे बढ़ना था। उसके बाद उन्हें काली रस्सी की मदद से एक पुल बनाना था। इस स्टंट को पहले सना मकबुल और अनुष्का सेन ने सफलतापूर्वक पूरा किया। उसके बाद विशाल आदित्य और निक्की तंबोली इस टास्क को निर्धारित समय में करने में असमर्थ रहे। जिसके बाद लास्ट में एलिमिनेशन स्टंट अभिनव-राहुल और विशाल-निक्की के बीच किया जाता है।

आपको बता दें कि स्टंट के दौरान दोनों पार्टनर को तिलचट्टे और मॉनिटर छिपकलियों से भरे दो अलग-अलग बक्से में बंद कर दिया जाता है। और उसके बाद दोनों टीमों ने चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया। लेकिन विशाल आदित्य और निक्की तंबोली ने इस स्टंट को 4 मिनट 50 सेकंड में पूरा किया जबकि अभिनव और राहुल ने इससे 4 मिनट 40 सेकंड में पूरा किया। जिसके बाद विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली शो से बाहर हो गए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button