मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलते दिखे रोहित शेट्टी खतरों खिलाड़ी 14 की शूटिंग के दौरान , तस्वीर देख फैंस के उड़े होश 

Khatron Ke Khiladi 14: फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा रही खतरों के खिलाड़ी 14 की सोशल मीडिया पर इंटरनेट और वीडियो काफी वायरल हो रही है। इसी बीच रोहित शेट्टी ने खतरनाक स्टंट करते हुए एक अपनी तस्वीरें पोस्ट कर दी हैं।

Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट खुद करते हुए नजर आए रोहित शेट्टी, बोले- स्टंटमैन वाले दिन याद आ गए


रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ रोहित शेट्टी होस्टेड का सीजन दशकों के लिए हर बार नया रोमांच लेकर आता है। फैंस को इस सीजन भी काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। शूटिंग की तस्वीरों और वीडियोज के आधार पर अनुमान लगाए जा सकता है कि यह सीजन काफी मुश्किल रहने वाला है। क्योंकि अभी तक कई एक्टर्स के टास्क करने की कोशिश में जख्मी होने या फिर किसी कीड़े के काटे जाने की खबरें आ चुकी हैं। अब खुद रोहित शेट्टी ने कमान संभाली है और खिलाड़ियों को स्टंट करके दिखा रहे हैं।

Read more:- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो के पहले हफ्ते में ही बाहर हो गया ये कंटेस्टेंट, जानें नाम

KKK 14 के लिए रोहित शेट्टी ने किया स्टंट

रोहित शेट्टी अपने खिलाड़ियों को अक्सर मोटिवेट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी ने कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन फोटोज में रोहित शेट्टी को KKK 14 के लिए स्टंट करते देखा जा सकता है। एक चलते हुए ट्रक पर रोहित शेट्टी खड़े नजर आ रहे हैं और इसी ट्रक के पीछे लोड व्हीकल में ब्लास्ट होता भी देखा जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

क्यों पसंद है रोहित को खतरों के खिलाड़ी?

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए रोहित शेट्टी ने. कैप्शन में लिखा, खतरों के खिलाड़ी 14 के बिलकुल असली और खतरनाक स्टंट। मुझे अपने शो के बारे में यह बात बहुत पसंद है। इससे मुझे एक स्टंटमैन के तौर पर अपने टीनेज के दिन फिर से जीने का मौका मिलता है।” अपनी फिल्मों में खतरनाक स्टंट और गाड़ियों की तोड़फोड़ दिखाने के लिए रोहित शेट्टी जाने जाते हैं। स्टार डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक कॉप यूनिवर्स तैयार किया है जिसकी तकरीबन सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

Read more:- khatron ke khiladi winners list: जानिए कौन बना किस सीजन का विजेता

We’re now on WhatsApp. Click to join

सिंघम-3 के साथ रोहित शेट्टी की वापसी

रोहित शेट्टी अपनी फिल्म सिंघम 3 के साथ जल्दी ही वापसी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा पोस्ट की हुई तस्वीरों की बात करें तो इस पर ढेरों लाइक्स आए हैं और कमेंट सेक्शन में जैकलीन फर्नांडिस ने चौंकने वाले इमोजी बनाए हैं। ज्यादातर दर्शक स्टंट देखकर हैरान होते दिखाई पड़े। कई लोगों ने लिखा है कि उन्हें इस एपिसोड का इंतजार रहेगा।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button