मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 14 Promo: खतरों के खिलाड़ी में कंटेस्टेंट को लगेगा 440 वोट का झटका, जब रोहित शेट्टी देंगे उन्हें खतरनाक स्टंट्स

खतरों के खिलाड़ी 14 सीजन टीवी पर जल्द ही दस्तक देने वाला है। साथ ही फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। रोहित शेट्टी होस्ट बनकर कंटेस्टेंट को खतरनाक स्टंट्स देते हुए दिखाई देंगे।

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : रोहित शेट्टी कराएंगे कंटेस्टेंट को डर का सामना,देखे प्रोमो

Khatron Ke Khiladi 14 Promo : खतरों के खिलाड़ी 14 सीजन अब बस शुरू ही होने वाला है। खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग रोमानिया में खत्म हो चुकी है। और खिलाड़ी इंडिया वापस लौट चुके हैं। जुलाई के लास्ट वीक में शो स्टार्ट हो सकता है। अब मेकर्स ने कंटेस्टेंट के एक-एक करके प्रोमो जिओ सिनेमा ऑफिशल पर रिलीज कर दिए हैं।

खतरों के खिलाड़ी रियलिटी शो सीजन 14 का धमाकेदार होने वाला है। फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। रोमानिया में शूटिंग खत्म हो चुकी है और सारे कंटेस्टेंट इंडिया वापस लौट चुके हैं। और अब जल्द ही शो टेलीकास्ट होने वाला है। जुलाई के लास्ट हफ्ते में शो स्टार्ट होने की उम्मीद की जा रही है। इसी बीच मेकर्स ने एक-एक करके कंटेस्टेंट्स का प्रोमो जारी रिलीज कर दिया है। जिसमें कुछ खतरनाक स्टंट्स की झलक दिखाई गई है। खतरों के खिलाड़ी के प्रोमो को जिओ सिनेमा के ऑफिशल इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी 14 में इस बार नए स्टंट्स देखने को मिलेंगे जो पहले किसी सीजन में कभी नहीं हुए। इस बार खतरों के खिलाड़ी 14 के सभी प्रतियोगिताओं को मुश्किल और रोमांचक स्टंट्स का सामना करना पड़ेगा। जो फैंस की दिल की धड़कने बढ़ा देगा।

रोहित शेट्टी कराएंगे कंटेस्टेंट को डर का सामना

रोहित शेट्टी भी प्रोमो में स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। प्रोमो में वह कहते हुए नजर आ रहे हैं। “है मुश्किल जीना यहाँ कभी अटके कभी झटके हैं यहां, यह रोमानिया है मेरी जान जहां लिखूंगा डर की नई कहानी इन रोमानिया”

निमृत कौर अहलूवालिया ने किया चलती ट्रेन पर स्टंट

निमृत कौर अहलूवालिया का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस स्टंट में उनके साथ शालीन भनोट ट्रेन में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वही वीडियो में एक्ट्रेस निमृत को नेट के सहारे चीखते चिल्लाते वाहेगुरु कहते हुए टास्क को जीतने के लिए उनका जज्बा देखा जा सकता है। वही रोहित शेट्टी और शालीन भनोट उनको मोटिवेट करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

Read more:- Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का प्रोमो हुआ आउट

ये कंटेस्टेंट करते हुए दिखाई देंगे स्टंट

खतरों के खिलाड़ी 14के मेकर्स एक-एक कर के कंटेस्टेंट का प्रोमो जारी कर रहे हैं। अब तक करणवीर मेहरा , कृष्णा श्रॉफ ,अभिषेक कुमार,निमृत अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट का प्रोमो रिलीज कर चुके हैं। जिसमें सभी एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। और शो से असिम रियाज, अदिति शर्मा, आशीष मेहरोत्रा, और शिल्पा शिंदे का एलिमिनेशन हो चुका है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button