मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी का प्रोमो हुआ आउट

स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' का सीजन 14 जल्द ही कलर्स टीवी पर शुरू होने वाला है। इस शो का पहला आधिकारिक प्रोमो भी सामने आ गया है।

Khatron Ke Khiladi 14: हसीन वादियों में रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट को देंगे खतरनाक स्टंट, फैंस हुए प्रोमो देख खुश।

खतरों के खिलाड़ी 14′ के कई सारे प्रोमो रिलीज किए गए हैं, जिसमें सभी खिलाड़ी एक से बढ़कर एक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं और अपने डर पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं.

खतरों के खिलाड़ी14 के नए सीजन का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। जब से रोमानिया में शूटिंग स्टार्ट हुई है, तभी से शो की चर्चा चारों तरफ चल रही है। वहीं इसी बीच शो के कई प्रोमो रिलीज कर दी है। जिसमें सभी कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं प्रोमो में शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी अलग ही अंदाज में नजर आए.

Read more:- khatron ke khiladi winners list: जानिए कौन बना किस सीजन का विजेता

We’re now on WhatsApp. Click to join

सामने आया ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का पहला प्रोमो

प्रोमो की शुरुआत रोहित शेट्टी की आवाज से होती है, जिसमें वह कहते हैं कि यूरोप पहुंचते ही कंटेस्टेंट हॉलिडे मूड में आ गए. साइड सीन, स्पा और शॉपिंग… अब मूड बदलेगा, माहौल बदलेगा. रोहित आगे कहते हैं कि अब उनकी पसंदीदा जगह को उनके सबसे बुरे सपने में बदलने का समय आ गया है. इस दौरान रोहित शेट्टी एक हेलीकॉप्टर पर सवार हैं और नीचे एक जीप चल रही होती है, जिस पर वह बाद में कूद जाते हैं.

कंटेस्टेंट दिखे स्टंट करते हुए

प्रोमो वीडियो के अलावा कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। सुमोना चक्रवर्ती को खतरनाक स्टंट करते हुए देख गया वही करणवीर मेहरा को करंट का सामना करना पड़ा। और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) जेट-स्की से पानी के तेज झोंके का सामना करते हुए स्टंट कर रहे हैं. आसिम रियाज (Asim Riaz) भी हवा में खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं.

तो वही बात करें कृष्णा श्रॉफ की तो शुरुआत में अपने पितासे वीडियो कॉल पर बात करती हुई नजर आ रही है जिसके बाद उनका भी सांपों और कीड़े-मकोड़ों से जुड़ा एक स्टंट होता दिखता है।

अभिषेक कुमार भी नेट से लटके नजर आ रहे हैं और अपने डर का सामना करते दिखाई दिए

Read more:- Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलते दिखे रोहित शेट्टी खतरों खिलाड़ी 14 की शूटिंग के दौरान , तस्वीर देख फैंस के उड़े होश 

शिल्पा शिंदे की कांपी रूह

भाबी जी घर पर है! शो से पॉपुलर हुईं शिल्पा शिंदे ने अपनी मजबूत पर्सनैलिटी के दम पर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम की थी, लेकिन इस बार लड़ाई कंटेस्टेंट्स से नहीं बल्कि खतरों से है। शिल्पा का पहला प्रोमो ही रोंगटे खड़े करने वाला है। प्रोमो में अभिनेत्री को करंट के झटके लग रहे हैं, जिसने उनकी रूह कंपा दी है

आसमान में लटके नजर आए शालीन भनोट

शालीन भनोट का भी नया प्रोमो सामने आया है इस प्रोमो में शालीन को आसमान में उड़ते जहाज पर स्टंट करने का टास्क मिला। यह करते हुए अभिनेता थर-थर कांप रहे हैं। वहीं, अंदर बैठे सभी खिलाड़ी भी बेहद हैरान हैं।

खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन की शूटिंग रोमानिया में शुरू हो गई है। इस प्रतियोगियों की सूची में अभिषेक कुमार, शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, आशीष मेहरोत्रा, असिम रियाज,शालीन भनोट, निमृत कौर अहलूवालिया, गश्मीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ, अदिति शर्मा, नियति फतनानी और करण वीर मेहरा शामिल हैं। आपको बता दे आशीष मेहरोत्रा असिम रियाज और अदिति शर्मा शो से बाहर हो चुके हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button