मनोरंजन

Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi: …जब फोटो देख राहुल गांधी पर दिल हार बैठीं थीं करीना कपूर, करना चाहती थीं डेट, इंटरव्यू में खोले थे राज

Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर के देशभर में लाखों चाहने वाले हैं। करीना की एक-एक अदा पर उनके फैंस दिल हार बैठते हैं। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब करीना कपूर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल हार बैठी थीं। करीना राहुल गांधी को डेट करना चाहती थीं।

Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi: फैंस बोले- करीना कपूर का कोई कसूर नहीं, राहुल गांधी हैं ही इतने स्मार्ट

फिल्मी सितारों और नेताओं के बीच अक्सर रिश्ते देखे जाते हैं। कई एक्ट्रेसेस ने नेताओं से शादी रचाई है। इनमें सबसे ताजा उदाहरण परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का है, जिन्होंने हाल ही में शादी की है। उनके अलावा स्वरा भास्कर और नवनीत कौर राणा तक कई एक्ट्रेसेस के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं एक वक्त ऐसा था जब करीना कपूर भी राहुल गांधी को काफी पसंद करती थीं। करीना कपूर का सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi इसमें उनसे डेटिंग को लेकर सवाल किया जा रहा है कि अगर उन्हें दुनिया में किसी शख्स को डेट करने के लिए चुनना हो, तो वो कौन होगा? इस पर करीना हिचकिचा कर जवाब देते हुए कहती हैं, “मैं जानती हूं कि अगर मैं बताऊंगी तो ये थोड़ा विवादित हो सकता है। लेकिन वो राहुल गांधी हैं, जिन्हें मैं और ज्यादा जानना चाहूंगी।” उनका जवाब सुनकर सिम्मी हैरान रह जाती हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोशल मीडिया के स्टार हैं। उनके हाथ में देश की सबसे पुरानी पार्टी की कमान है। वह हर वक्त समीक्षकों, मीडिया और लोगों के रडार पर रहते हैं। एक चूक और हो गई फजीहत। मगर एक वक्त था, जब बड़े पैमाने पर लोग, खासकर लड़कियां उनकी दीवानी थीं। Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi वह कई बालाओं के क्रश रह चुके हैं। इन्हीं में से एक ऐसी अदाकारा भी है जो राहुल गांधी पर इस कदर फिदा थी कि मैग्जीन में छपे उनके फोटोज को घंटों निहारती रहती थी। वो करीना कपूर थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Su__writings (@su___writings)

2002 में करीना कपूर खान ने किया था खुलासा Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi

ऋतिक से लेकर शाहिद कपूर तक को डेट कर चुकीं, सैफ अली खान की बेगम करीना का दिल कभी राहुल गांधी के लिए भी धड़का था। वह उनके साथ डेट पर भी जाना चाहती थीं और बातें करना चाहती थीं। इसका खुलासा खुद उन्होंने साल 2002 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। मशहूर चैट शो ‘रान्डिवू विथ सिमी ग्रेवाल’ में करीना कपूर से पूछा गया कि वह किस सेलिब्रिटी को डेट करना चाहेंगी। जवाब में करीना ने राहुल गांधी का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘उनमें कुछ बात है। मैं मैग्जीन में जब भी उनकी तस्वीरें देखती हूं यही सोचती हूं कि इनके साथ बातें करना कैसा रहेगा।’

Read More:- Mita Vashisht: जब को-एक्ट्रेस मीता वशिष्ठ ने आमिर खान के बालों पर फेर दिया था हाथ, डेढ़ साल के लिए बंद हो गई थी फिल्म ‘गुलाम’

फैंस बोले- करीना का कोई कसूर नहीं, राहुल हैं ही इतने स्मार्ट Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi

राहुल गांधी को डेट करनी वाली बात पर करीना ने आगे कहा, ‘मैं फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हूं। वहीं राहुल गांधी के परिवार की कई पुश्तें राजनीति से जुड़ी रही हैं। ऐसे में उनके साथ गप करना दिलचस्प रहेगा। शो की होस्ट और मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर करीना कपूर के उस इंटरव्यू का वीडियो भी शेयर किया था। हाल में इंस्टाग्राम पर वायरल हुए वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कह रहे हैं कि इसमें करीना कपूर का कसूर नहीं है। राहुल गांधी काफी स्मार्ट थे। एक यूजर ने लिखा, “राहुल गांधी अपने दौर में काफी हैंडसम थे।”

We’re now on WhatsApp. Click to join

करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म Kareena Kapoor Crushed On Rahul Gandhi

आपको बता दें कि करीना कपूर ने पहले शाहिद कपूर को डेट किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अब कपल के 2 बच्चे तैमूर और जेह हैं। करीना पिछली बार ‘क्रू’ में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ कृति सेनन और तबू भी दिखी थीं। उनकी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वो रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दिखाई देंगी। इसमें अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, विकी कौशल, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button