मनोरंजन

26/11 मुंबई हमलों पर आधारित फिल्म में Kangana Ranaut आएंगी नजर, मूवी में होगा Queen Kangana का यह किरदार

Kangana Ranaut 26/ 11 मुंबई हमलों पर आधारित मूवी मे जल्द ही नजर आने वाली हैं। मूवी का नाम भारत भाग्य विधाता। इस फिल्म में हमले के दौरान अस्पताल में हो रहे भयावह घटनावों और कर्मचारियों के साहस को भी दिखाया गया हैं।  

Kangana Ranaut, ‘भारत भाग्य विधाता’ में निभाएंगी स्टाफ नर्स का किरदार

Kangana Ranaut: पॉलिटिशियन-अभिनेत्री Kangana Ranaut एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। भारत भाग्य विधाता नाम की यह फिल्म 26/11 मुंबई हमलों की कहानी पर आधारित है। यह फिल्म हमलों के दौरान अस्पताल के अंदर हुई भयावह घटनाओं को दिखाती है। फिल्म की कहानी अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों के साहस, बहादुरी और हमलों के बाद सामने आई दर्दनाक परिस्थितियों को उजागर करती है।

फिल्म में Kangana Ranaut का किरदार

Kangana Ranaut फिल्म में एक स्टाफ नर्स की भूमिका में नजर आएंगी। Kangana Ranaut के इस किरदार के माध्यम से फिल्,  उन लोगों के समर्पण और साहस को दिखाने की कोशिश करती है, जो पर्दे के पीछे रहकर भी कठिन परिस्थितियों में लगातार काम करते हैं। फिल्म की कहानी 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की घटना पर आधारित है। उस दौरान आतंकवादी अजमल कसाब और इस्माइल खान ने मुंबई के कई स्थानों पर हमला किया था। इसी दौरान वे अस्पताल के अंदर भी घुस गए थे। 

Kangana 9 1773208072713

अस्पताल में मच गई थी भगदड़

मले के दौरान आतंकवादियों ने गार्ड्स को मार दिया था और अस्पताल के कई कर्मचारी भी घायल हो गए थे। आतंकवादी ताज महल पैलेस होटल और ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल सहित कई स्थानों को निशाना बनाते हुए पूरे शहर में हमला कर रहे थे। इस भयावह हमले के बीच चिकित्सा कर्मियों ने भी अद्भुत साहस और बहादुरी का परिचय दिया। डर के माहौल के बावजूद उन्होंने एक गर्भवती महिला और नवजात शिशु समेत संवेदनशील मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित किया । आतंकवादियों से बचने के लिए अस्पताल के कर्मचारियों ने सभी खिड़कियों और दरवाजों को बंद कर दिया, लाइटें बुझा दीं और फोन को साइलेंट कर दिया, ताकि आतंकियों का ध्यान उनकी ओर न जाए और मरीज सुरक्षित रह सकें।

Read More: Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप यादव की शादी की तारीख तय, उत्तराखंड में लेंगे सात फेरे

kangana 4 1772974935038 v

Kangana Ranaut आने वाले फिल्मे

Kangana Ranaut आखिरी बार फिल्म “Emergency” में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा अभिनेत्री अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक वह हॉरर ड्रामा फिल्म “Blessed Be the Devil” में एक अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button