मनोरंजन

Kachcha Badam Girl Anjali Arora: क्या सच में कच्चा बादाम गर्ल अंजली अरोड़ा के घर बजने वाली है शहनाई? बॉयफ्रेंड संग लेंगी सातफेरे

Kachcha Badam Girl Anjali Arora: कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया हैंडल पर नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं।

Kachcha Badam Girl Anjali Arora: आकाश संसनवाल को डेट कर रहीं कच्चा बादाम गर्ल, शादी के सवाल पर अंजली ने दिया ये जवाब

कच्चा बादाम गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री अंजली अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया हैंडल पर नए पोस्ट साझा करती रहती हैं। जिस पर उनके फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। अंजली अरोड़ा के फैंस उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही पर्सनल लाइफ से जुड़ी डिटेल जानने में बेहद इंट्रेस्टेड रहते हैं। Kachcha Badam Girl Anjali Arora वहीं इसी बीच खबरें आ रहीं हैं कि अंजली अरोड़ा दुल्हनिया बनने वालीं हैं। लेकिन क्या सच में ऐसा होने वाला है, अंजली अरोड़ा ने खुद सच बता दिया है।

कच्चा बादाम गर्ल आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने स्त्री 2 के पॉपुलर गाने आज की रात पर एक वीडियो बनाया था जो काफी ज्यादा वायरल हुआ था। Kachcha Badam Girl Anjali Arora फैंस उन्हें तमन्ना भाटिया से कंपेयर कर रहे थे। अब अंजलि के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। दरअसल बीते दिनों अंजलि और उनके ब्वॉयफ्रेंड को मुंबई में स्पॉट किया गया जहां पैप्स के साथ उनकी चिट चैट हुई।

शादी को लेकर किया गया सवाल Kachcha Badam Girl Anjali Arora

इस दौरान उनसे उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया। पैप्स ने अंजलि से कहा कि आपकी शादी की खबर सुनने में आ रही है। इस पर अंजलि मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘किसकी शादी?’ इसके बाद पैप्स के साथ पास खड़े उनके ब्वॉयफ्रेंड भी हंसने लग जाते हैं। वो कहते हैं कि भाई पता चल जाए तो मेरे को भी बता देना। पैप्स उन्हें टीज करते हुए कहते हैं कि भाई आप ही से होगी ना? इस पर अंजलि मुस्कुराने लग जाती हैं और उनके ब्वॉयफ्रेंड कहते हैं कि पूछ लो भाई, मेरे को भी ये नहीं बताती।

Read More:- Stree 2 Releasing Date: 15 नहीं अब 14 अगस्त को ही रिलीज होने जा रही श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फिल्म स्त्री 2, एक दिन पहले होंगे नाइट शो

अंजली ने दिया ये जवाब Kachcha Badam Girl Anjali Arora

अंजलि कहती हैं कि अभी उनको भी इस बारे में कोई आइडिया नहीं है। शादी करने के जवाब में अंजली कहती हैं किसकी शादी, इतनी भी जल्दी क्या है, अभी कुछ है नहीं ऐसा।” Kachcha Badam Girl Anjali Arora अंजली अरोड़ा की इस बात से तो यह साफ है कि एक्ट्रेस अभी जल्दी शादी के बंधन में नहीं बंधने वाली हैं, यानी कि फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।

We’re now on WhatsApp. Click to join

आकाश संसनवाल को डेट कर रही कच्चा बादाम गर्ल Kachcha Badam Girl Anjali Arora

आपको बता दें कि अंजलि कथित तौर पर आकाश संसनवाल को डेट कर रही हैं। वह कई बार उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। Kachcha Badam Girl Anjali Arora अंजलि अरोड़ा को पहली बार लॉक अप में देखा गया था। इस रियलिटी शो को कंगना रनौत ने होस्ट किया गया था। अंजलि को फेम उनके कच्चा बादाम वीडियो से ही मिला था जोकि काफी ज्यादा वायरल हुआ था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button