मनोरंजन

Junior NTR Donates One Crore: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़

Junior NTR Donates One Crore: जूनियर एनटीआर​ ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन दिया है। उन्होंने दोनों राज्यों के सीएम रिलीफ फंड में 1 करोड़ रुपये दिए। 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स और एक्टर विश्वाक सेन ने भी डोनेशन दिया है।

Junior NTR Donates One Crore: जूनियर NTR ने शेयर किया पोस्ट, कल्कि के निर्माताओं ने दिए राहत कोष में 25 लाख

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने भीषण तबाही मचा दी है। दोनों राज्य भारी बारिश से बेहाल हैं और अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। जन-जीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त है। इस भयंकर त्रासदी में राम चरण से लेकर लेकर ‘कल्कि 2898 AD’ के मेकर्स ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। किसी ने 25 लाख तो किसी ने एक करोड़ रुपये डोनेट किए हैं। देश के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। NDRF की 26 टीमें राहत और बचाव के कार्यों में लगी हुई हैं। अभी तक 17 हजार लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। स्थिति एकदम बेहाल है। कई ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं। जहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने ए. रेवंत रेड्डी मारे गए लोगों के घरवालों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है, वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स भी मदद को आगे आए हैं।

साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर ने करोड़ों रुपयों का दान करते हुए एक बार फिर मानवता की मिसाल कायम की है। बता दें कि जूनियर एनटीआर ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50-50 लाख रुपए प्रति राज्य यानी कुल 1 करोड़ रुपए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए हैं।  Junior NTR Donates One Crore अभिनेता ने मंगलवार को एक्स पर एक भावुक पोस्ट कर मृतकों के लिए शोक व्यक्त किया और बाढ़ पीड़ितों के लिए भगवान से प्रार्थनाएं कीं।

जूनियर NTR ने शेयर किया पोस्ट Junior NTR Donates One Crore

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- “मैं हाल ही में दो तेलुगु राज्य- आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से बहुत आहत हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि तेलुगू लोग इस आपदा से जल्द ही उबर जाएं। अपनी ओर से मैं बाढ़ आपदा से राहत के लिए दोनों तेलुगु राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए उपायों में मदद करने के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सरकारों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपए का दान देने की घोषणा कर रहा हूं।”

कल्कि के निर्माताओं ने दिए राहत कोष में 25 लाख Junior NTR Donates One Crore

जूनियर एनटीआर के अलावा, ‘कल्कि 2898 एडी’ के निर्माताओं ने भी राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए हैं। वैजयंती मूवीज ने भी एक्स पर एक बयान साझा किया और अपने योगदान की घोषणा की। बताया कि उनकी ओर से राहत कोष में 25 लाख रुपये दान किए गए हैं। वहीं एक्टर विश्वाक सेन ने भी तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड और आंध्र प्रदेश रिलीफ फंड में 10 लाख रुपये का चंदा दिया।

Read More:- IC 814: The Kandahar Hijack: खौफ भरे वो आठ दिन, 3 आतंकियों की रिहाई और विमान में सहमे हुए 176 यात्री, वेब सीरीज में देखें कंधार हाईजैक की पूरी कहानी

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मची है तबाही Junior NTR Donates One Crore

इस बीच लगातार बारिश के कारण आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में तबाही मची हुई है और बाढ़ के कारण कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई है और 17,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। लगभग 140 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई का मार्ग बदल दिया गया है। कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण भारी बारिश और बाढ़ के कारण सड़कें बंद हो गई हैं, कई क्षेत्रों का संपर्क टूट गया है और हजारों लोग फंस गए हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

फिल्म ‘देवरा’ में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर Junior NTR Donates One Crore

इसके अलावा कर्नाटक में रेल की पटरियों पर पानी भर गया, जिसके कारण बिहार की कई ट्रेने रद्द कर दी गईं। उधर आंध्र प्रदेश के मोगलराजपुरम में हुए लैंडस्लाइड में पांच लोग मारे गए। वहीं, बात करें अगर साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म के बारे में तो आने वाले दिनों में वे ‘देवरा’ में नजर आएंगे। फिल्म में जान्हवी कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 27 सितंबर 2024 को रिलीज होगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button