मनोरंजन

Jill Sobule Death: गायिका जिल सोब्यूल का दुखद अंत, आग में झुलसने से गई जान

Jill Sobule Death: प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और गीतकार जिल सोब्यूल का 1 मई 2025 को मिनेसोटा के वुडबरी में उनके घर में आग लगने की वजह से दुखद निधन हो गया।

Jill Sobule Death: ‘आई किस्ड अ गर्ल’ फेम गायिका जिल सोब्यूल का निधन

Jill Sobule Death, प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और गीतकार जिल सोब्यूल का 2 मई 2025 को मिनेसोटा के वुडबरी में उनके घर में आग लगने की वजह से दुखद निधन हो गया। वे 66 वर्ष की थीं। उनके प्रवक्ता डेविड एल्किन ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की।

90s की मशहूर सिंगर

जिल का जन्म 16 जनवरी 1959 को डेनवर, कोलोराडो में हुआ था। 1990 में उन्होंने अपने संगीत करियर की शुरुआत एल्बम ‘थिंग्स हियर आर डिफरेंट’ से की, लेकिन उन्हें असली पहचान 1995 में उनके हिट गीत “आई किस्ड अ गर्ल” से मिली। यह गीत LGBTQ+ विषय पर आधारित था और उस समय की सोच को चुनौती देने वाला था। यह बिलबोर्ड टॉप 20 में स्थान पाने वाला एक ऐतिहासिक गाना बन गया।

View this post on Instagram

A post shared by Jill Sobule (@jillsobule)

Read More-Dwayne Johnson’s: रेसलिंग रिंग से हॉलीवुड तक, ड्वेन जॉनसन की जर्नी

कैसे गयी जान?

रिपोर्टर्स के अनुसार Jill Sobule के घर में आग लगने से उनकी जान चली गयी, Jill Sobule एक बेहद फेमस और टैलेंटेड सिंगर थी जिन्होंने ने एक दुखद हादसे में सिर्फ 66 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोब्यूल ने 12 स्टूडियो एल्बम जारी किए और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। वे सामाजिक मुद्दों जैसे LGBTQ+ अधिकार, मृत्युदंड विरोध, और लैंगिक असमानता पर खुलकर बोलती थीं। 2009 में उन्होंने एल्बम ‘कैलिफोर्निया ईयर्स’ को फैंस की मदद से क्राउडफंडिंग के जरिए तैयार किया, जो उस समय एक अनोखी पहल मानी गई।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button