मनोरंजन

Jeetendar Birthday: बॉलीवुड के जंपिंग जैक जीतेन्द्र का जन्मदिन, जानिए उनका सुनहरा सफर

Jeetendar Birthday: इंडियन सिनेमा के एवरग्रीन स्टार में से एक है जीतेन्द्र, उनका जन्म 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। क्या आपको पता है जीतेन्द्र का असली नाम रवि कपूर है,

Jeetendar Birthday : बॉलीवुड के एवरग्रीन स्टार जीतेन्द्र को जन्मदिन की बधाई

Jeetendar Birthday, इंडियन सिनेमा के एवरग्रीन स्टार में से एक है जीतेन्द्र, उनका जन्म 7 अप्रैल 1942 को अमृतसर, पंजाब में हुआ था। क्या आपको पता है जीतेन्द्र का असली नाम रवि कपूर है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वे जंपिंग जैक के नाम से भी जाने जाते थे। उनके जन्मदिन का दिन न केवल उनके प्रशंसकों के लिए खास होता है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा के उस सुनहरे दौर की याद भी दिलाता है जब जीतेन्द्र की फिल्मों का जादू हर दिल पर छाया रहता था।

Jeetendar Birthday
Jeetendar Birthday

जीतेन्द्र का फिल्मी करियर

जीतेन्द्र का फिल्मी करियर काफी शानदार और लम्बा रहा, जिस्मेरिन उन्होंने एक से एक हिट मूवीज दी। उन्होंने 1964 में फिल्म “गीत गाया पत्थरों ने” से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं जैसे “फर्ज”, “हमजोली”, “धर्मवीर”, “कारवां”, “तोहफा”, और “हिम्मतवाला”। उनकी ऊर्जा से भरपूर डांसिंग स्टाइल ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। उनके सफेद कपड़े, चमकदार जूते और जोश से भरे डांस मूव्स को आज भी याद किया जाता है।

Read More : Mouni Roy: ब्लैक में मौनी रॉय का ग्लैमरस अवतार, फैशन लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन!

जीतेन्द्र का निजी जीवन

जीतेन्द्र जीवन भी काफी दिलचस्प रहा और उनका निजी जीवन भी हमेशा से चर्चा में रहा है। उन्होंने शोभा कपूर से शादी की और उनके दो बच्चे हैं, जिसमें से एक बेटी एकता कपूर और एक बीटा तुषार कपूर। एकता कपूर आज टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की एक बड़ी डायरेक्टर हैं और तुषार कपूर भी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। जीतेन्द्र का जन्मदिन एक ऐसा अवसर होता है जब लोग उनके योगदान और उनकी फ़िल्मी करियर को याद करते हैं। उन्होंने न केवल अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता, बल्कि एक प्रेरणा भी बने कि कैसे मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button