मनोरंजन
International Harry Potter Day 2025: 2 मई – हैरी पॉटर के नाम जानिए क्यों मनाते हैं ये खास दिन
इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे हर साल 2 मई को मनाया जाता है, हैरी पॉटर फिल्म और टीवी सीरीज बच्चों से लेकर बड़ों तक में लोकप्रिय रही है। लोगों ने इस किरदारों को काफी प्यार दिया हैं ऐसे में चलिए जानते हैं इस दिन के पीछे की खास वजह।
International Harry Potter Day 2025: जे.के. राउलिंग की किताबों से फिल्मों तक का सफर
International Harry Potter Day 2025: हैरी पॉटर की फिल्में और टीवी सीरीज तो सबने देखी ही होगी और इसके कई पार्ट आए जिसे सभी ने इसे बहुत पसंद किया।आज 2 मई को इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे मनाया जाता हैं।आपको बता दे की हैरी पॉटर की किताबे मशहूर लेखिका जेके राउलिंग ने लिखी है इन किताबो पर बाद में फिल्मे बनी जो पूरी दुनिया में काफी फेमस हुई।
क्यों मनाया जाता है हैरी पॉटर डे
हर साल 2 मई को दुनिया भर में फैंस ‘इंटरनेशनल हैरी पॉटर डे’ सेलिब्रेट करते हैं और इसकी वजह हॉगवर्ट्स की लड़ाई लड़ी थी, जो हॉगवर्ट्स के स्टूडेंट्स और लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में हैरी पॉटर का दुश्मन लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट को हराया गया था।
हैरी पॉटर की किताबें और फिल्में
हैरी पॉटर की किताबों की सीरीज मशहूर लेखिका जे.के. राउलिंग ने लिखी है, जिसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। इन किताबों पर आधारित फिल्मों की शुरुआत 2001 में हुई।हालाँकि फिल्में आने के कई सालों बाद, हैरी पॉटर डे मनाने की शुरुआत हुई।यूनाइटेड किंगडम के तत्कालीन प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने घोषणा की थी कि हर साल 2 मई को हैरी पॉटर डे के रूप में मनाया जाएगा, जो लोगो को हैरी के साहस और दोस्ती के बारे में याद दिलाता हैं।
Read More-Dharmendra-Hema Anniversary: जब ड्रीमगर्ल को मिला उनका हीरो, धर्मेंद्र-हेमा की सालगिरह पर खास नज़र
हैरी पॉटर पर बनी 8 फिल्मे
हैरी पॉटर सीरीज की कुल 8 फिल्में बनी हैं, जो किताबों पर आधारित हैं।इसका पहला पार्ट ‘हैरी पॉटर और फिलॉस्फर स्टोन’ साल 2001 में रिलीज़ हुआ था। इसके बाद-
•हैरी पॉटर और चैंबर ऑफ सीक्रेट्स – 2002
•हैरी पॉटर एंड द प्रिज़नर ऑफ अज़्कबान – 2004
•हैरी पॉटर और गॉब्लेट ऑफ फायर – 2005
•हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ द फीनिक्स’ – 2007
•हैरी पॉटर एंड द हाफ-ब्लड प्रिंस – 2009
•हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ – पार्ट 1 – 2010
•हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज़ – पार्ट 2 – 2011 में आए।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com