मनोरंजन

ऋतिक रोशन की बहन करेंगी इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू

 डेब्यू से पहले ऋतिक रोशन अपनी बहन  को दे रहे है ट्रेनिंग


बॉलीवुड के सबसे मोस्ट हैंडसम एक्टर जिन्हे फैन्स डांस का लेजेंड भी कहते है। जी हाँ, हम बात कर रहे है ऋतिक रोशन की जिन्होने अपने सिर्फ एक्टिंग से ही नही अपने डांस से भी फैन्स के दिलो पर राज कर रहे है। वही ऋतिक रोशन ने अपनी हर फिल्म में बेहतरीन अदाकारी से यह साबित किया है की दौर कोई  भी आये  लेकिन उनका समय हमेशा रहेगा। आज ऋतिक बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे टैलेंटेड और कामयाब एक्टर्स में से एक हैं। वही अब उनके राह पर उनकी कजिन सिस्टर पश्मिना रोशन भी चलने को तैयार हैं।

आपको बता दें की जल्द ही ऋतिक रोशन की बहन पश्मिना रोशन बॉलीवुड में अपना डेब्यू  करने वाली है। खबरों  के मुताबिक ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन की बेटी पश्मिना रोशन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। साथ ही फिल्मों में आने पहले पश्मिना इन दिनों अपने डेब्यू की तैयारी कर रही हैं

डेब्यू से पहले ऋतिक रोशन अपनी बहन  को दे रहे है ट्रेनिंग

बहन पश्मिना के डेब्यू से पहले ऋतिक रोशन उन्हें गाइड करने के साथ आज कल उन्हें खुद ट्रैंनिंग भी देते है। ऐसा बताया जाता है की ऋतिक रोशन अपनी कजिन  बहन पश्मिना के काफी करीब हैं इसलिए वो खुद पर्सनली उन्हें गाइड करना चाहते हैं। पश्मिना के बॉलीवुड में एंट्री करने से वो दूसरे यंग स्टार्स को टक्कर दे सकती है।

Read more: Pati Patni Aur Woh का ट्रेलर हुआ आउट, ज़बरदस्त नज़र आ रही है कार्तिक- भूमि की केमिस्ट्री

बात करे अगर  ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में उनकी दो फिल्म रिलीज़ हुई जिन्हने बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई की है। हाल ही में आयी उनकी फिल्म सुपर 30 जिसने 200 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी। इसके अलावा उनकी फिल्म वॉर  ने भी  बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के ऊपर कमाई की है।  इस फिल्म  में उनके साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी नजर आये थे। अब जल्द  ही उनकी फिल्म क्रिश 4 आने वाली है जो साल 2020 में रिलीज़ होंगी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button