मनोरंजन

Hema Malini Birthday: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने शेयर की जन्मदिन की तस्वीरें, सालों बाद जितेंद्र के साथ आईं नजर

आज हेमा मालिनी के जन्मदिन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनकी पार्टी की खास झलक साफ नजर आ रही है।

Hema Malini Birthday: हेमा मालिनी की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे- you look stunning Hema ji


ड्रीम गर्ल हर साल 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं और इस साल उन्होंने अपना 75वां जन्मदिन मनाया।अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने एक पार्टी का भी आयोजन किया। जिसमें उनके कई दोस्त, परिवार और चाहने वाले शामिल हुए।

वहीं आज हेमा मालिनी के जन्मदिन की इनसाइड तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें उनकी पार्टी की खास झलक साफ नजर आ रही है। वीडियो की शुरुआत ड्रीम गर्ल की पार्टी में एंट्री से होती है। इसके बाद वह सितारों से सजी शाम के मेहमानों का परिचय कराती हैं।

Read more:- Hema Malini birthday : 75वां जन्मदिन मना रहीं है बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल, जानें हेमा मालिनी के अनसुने किस्से

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

इस खास पार्टी में धर्मेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, शिल्पा शेट्टी, सलमान खान, रेखा, माधुरी दीक्षित, रानी मुखर्जी और विद्या बालन जैसे बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे शामिल हुए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

सालों बाद हेमा मालिनी और जीतेंद्र की जोड़ी एक बार फिर उनकी बर्थडे पार्टी में नजर आई, जिससे फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा हो गईं। इस जोड़ी ने कई फिल्मों में एक साथ स्क्रीन पर धमाल मचाया। एक समय ऐसी अफवाहें थीं कि वे शादी कर रहे हैं, हालांकि ऐसा कभी नहीं हुआ।

Read more:- Hema Malini Birthday : हेमा मालिनी को लेकर धर्मेंद्र ने शशि कपूर से कह दी थी ये बात, हेमा ने दे दिया धर्मेंद्र को दिल

हेमा मालिनी ने अपने जन्मदिन समारोह का एक वीडियो साझा किया और उन सभी मेहमानों को धन्यवाद दिया जिन्होंने उनके विशेष दिन को यादगार बनाया।उन्होंने धर्मेंद्र को अपना सबसे बड़ा आशीर्वाद बताया। अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन दिया कि 16/10/23 वास्तव में उनके जीवन में हीरे से भरा दिन था। यह एक अविस्मरणीय शाम थी, जिसे दोस्तों, परिवार और उनके समर्पित प्रशंसकों के साथ मनाया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button