मनोरंजन

Hast Rekha Gyan: सिर्फ रेखाएं ही नहीं, हथेली भी खोलती है जीवन के कई राज, ऐसे जानें कितने भाग्यशाली हैं आप

Hast Rekha Gyan: प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार को भी देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं।

Hast Rekha Gyan: हथेलियों से जानें अपना भविष्य, हस्तरेखा शास्त्र में छिपा है राज

प्रत्येक व्यक्ति की हथेली की बनावट और आकार अलग-अलग होते हैं। जिस प्रकार हथेली की रेखाओं और चिन्हों को देखकर व्यक्ति के भविष्य के बारे में जाना जाता है, ठीक उसी प्रकार हथेली के आकार को भी देखकर व्यक्ति के बारे में बहुत सारी बातें जानी जा सकती हैं। व्यक्ति कितना भाग्यशाली है, जीवन में कितनी तरक्की करेगा आदि बातें जानने के लिए उसके हथेली की बनावट और आकार को देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति के हथेली की बनावट और उसकी लंबाई-चौड़ाई को देखकर उसके बारे में काफी जानकारी ली जा सकती है। आज हम आपको बताएंगे कि आपकी हथेली के आकार से क्या कुछ जानकारी प्राप्त होती है। किस तरह की हथेली शुभता का प्रतीक होती है और कैसे हथेली वाले लोगों को जीवन में ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हथेली के आकार के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में…

हथेलियों से जानें अपना भविष्य Hast Rekha Gyan

  • पतली और कोमल और हथेली वाले लोगों में आलस्य की अधिकता देखने को मिलती है। ऐसे लोगों को काम कम और आराम ज्यादा पसंद हो सकता है। इनका आलसीपन कई बार इन्हें बुरी स्थिति में भी डाल सकता है।
  • जिन लोगों की हथेली कोमल और मोटी होती है उन्हें जीवन में सभी ऐशो आराम प्राप्त हो सकते हैं। ऐसे लोग जीवन का आनंद लेने वाले माने जाते हैं।

Read More:- Hast Rekha Shastra: बहुत ही भाग्यशाली लोगों की हथेली पर होते हैं त्रिशूल के निशान, हस्त रेखा शास्त्र से जानिए इसका मतलब

  • हथेली जितनी कठोर होती है व्यक्ति को उतना ही परिश्रमी माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में कितनी भी परेशानियां क्यों न आ जाएं, ये डटकर सामना करते हैं। Hast Rekha Gyan
  • अगर शरीर के अनुसार हथेली का आकार छोटा हो तो ऐसे लोगों को किसी भी काम को करने में आवश्यकता से अधिक समय लग सकता है। ऐसे लोग दुविधा की स्थिति में अक्सर देखे जा सकते हैं।
  • अगर हथेली और उंगलियों का आकार बराबर अनुपात में हो तो ऐसे लोग संतलित जीवन जीने वाले माने जाते हैं। इनका व्यवहार भी हर परिस्थिति में एक समान रहता है।
  • जिन लोगों की हथेली में नसें दिखती हैं उनके जीवन में भी चुनौतियां अधिक आती हैं। ऐसे लोगों को कामुक प्रकृति का भी माना जाता है। विपरीत लिंग के प्रति ये बहुत ज्यादा आसक्त हो सकते हैं। Hast Rekha Gyan
  • जिन लोगों की हथेली से ज्यादा लंबी उंगलियां होती हैं उनके निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है। ऐसे लोग किसी भी फैसले को लेने में बहुत अधिक समय लगा सकते हैं और अक्सर ये दूसरों की राय पर निर्भर रहते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

  • बड़ी हथेली वाले लोगों को समझदार और परिस्थियों के हिसाब से ढलने वाला माना जाता है। ऐसे लोग जो भी कार्य करते हैं उसमें अपने शत प्रतिशत देने की कोशिश करते हैं। बड़ी हथेली वाले लोगों में नए चीजों को सीखने के प्रति जिज्ञासा देखी जा सकती है। Hast Rekha Gyan
  • अगर किसी की हथेली में गड्ढा बना हो या हथेली गहराई लिए हुए हो तो इसे परेशानियों का कारण माना जाता है। ऐसे लोगों को भाग्य का सहयोग बहुत कम मिलता है। इनको सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।
  • अगर हाथ पतला और सख्त हो तो, ऐसे लोग बहुत ज्यादा सोच-विचार करने वाले माने जाते हैं। ज्यादातर चिंताओं से ये घिरे रहते हैं। आसानी से ये किसी भी परिस्थिति में ढल नहीं पाते। Hast Rekha Gyan

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button