मनोरंजन

Harry Potter Series: हैरी पॉटर सीरीज़ का फर्स्ट लुक आउट! फैंस की एक्साइटमेंट चरम पर

Harry Potter Series, वैरायटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर ब्रदर्स ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित सीरीज़ 'हैरी पॉटर' की आधिकारिक तौर पर शूटिंग शुरू कर दी है।

Harry Potter Series : हैरी पॉटर सीरीज़ का धमाकेदार फर्स्ट लुक जारी, शूटिंग पर आई बड़ी खबर

Harry Potter Series, एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉर्नर ब्रदर्स ने सोमवार को अपनी Harry Potter Series की आधिकारिक तौर पर शूटिंग शुरू कर दी है। इसी के साथ, एचबीओ मैक्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हैरी पॉटर की भूमिका निभा रहे नए अभिनेता डोमिनिक का पहला लुक भी जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस फर्स्ट लुक में डोमिनिक को आइकॉनिक राउंड फ्रेम वाला चश्मा, स्कूल यूनिफॉर्म और हाथ में जादू की छड़ी लिए हुए देखा जा सकता है। उनका लुक बिल्कुल वैसा ही है जैसा रीडर्स ने किताबों में हैरी के लिए कल्पना की थी।

सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह लुक सामने आया, फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई लोगों ने इसे “बिल्कुल परफेक्ट कास्टिंग” बताया, जबकि कुछ ने डोमिनिक के हावभाव, कॉस्ट्यूम और ग्लासेस को “ऑथेंटिक और बुक-जैसा” बताया। एक यूजर ने लिखा, “ये बच्चा हैरी पॉटर के रोल के लिए बिल्कुल परफेक्ट लग रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by HBO Max (@hbomax)

Read More : Best sex scenes: अब तक की फिल्मों के 101 सबसे हॉट और यादगार सेक्स सीन

हरमाइनी की कास्टिंग पर भी चर्चा

गौरतलब है कि इससे पहले जब अरबेला स्टैंटन को हरमाइनी ग्रेंजर के किरदार के लिए चुना गया था, तब भी फैंस कुछ देर के लिए चौंक गए थे। लेकिन बाद में, उनके ऑडिशन क्लिप्स और तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने उन्हें स्वीकार किया और काफी सराहा। ठीक उसी तरह अब डोमिनिक के हैरी पॉटर बनने पर भी शुरू में हल्का-फुल्का संदेह जरूर हुआ, लेकिन अब ज़्यादातर दर्शकों ने उनके लुक और अंदाज़ को पसंद किया है।

Read More : Katrina Kaif: कैटरीना कैफ जन्मदिन विशेष, संघर्ष से सफलता तक का सफर

एक नई शुरुआत की ओर

एचबीओ मैक्स की यह नई सीरीज़ J.K. Rowling की किताबों पर आधारित है और इसे हर किताब के हिसाब से सीज़न-वाइज बनाया जाएगा। यानी कि एक सीज़न एक किताब। यह कांसेप्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें कहानी को विस्तार से और किताबों के अनुसार पेश किया जा सकेगा। डोमिनिक का यह नया अवतार इस बात का संकेत है कि मेकर्स ओरिजिनलिटी और किताबों के प्रति निष्ठा बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह सीरीज़ न केवल हैरी पॉटर यूनिवर्स को सम्मानित करेगी, बल्कि एक बार फिर से इस जादुई दुनिया में खो जाने का मौका भी देगी।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button