Govinda: सुनीता ने हटाया ‘आहुजा’ सरनेम, क्या गोविंदा संग रिश्तों में फिर आई दरार?
Govinda, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं।
Govinda : सुनीता ने तोड़ा सरनेम से रिश्ता, क्या गोविंदा से भी अलग हो गईं?
Govinda, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी Sunita इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। वजह है Sunita द्वारा सोशल मीडिया पर अपने नाम से ‘आहुजा’ हटाना। जैसे ही यह बदलाव सामने आया, फैंस और मीडिया में अटकलों का दौर शुरू हो गया। क्या Govinda और सुनीता के रिश्तों में फिर से दरार आ गई है? या यह महज एक पर्सनल ब्रांडिंग का हिस्सा है? आइए जानते हैं पूरी कहानी।
सोशल मीडिया पर नाम में बदलाव
हाल ही में सुनीता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नाम से “Ahuja” हटा दिया और केवल “Sunita” नाम ही रखा। इस बदलाव के तुरंत बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या उनके और Govinda के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दोनों के रिश्तों में तनाव की खबरें मीडिया में आ चुकी हैं।
क्या फिर आई रिश्तों में खटास?
Govinda और Sunita की शादी को तीन दशक से ज्यादा हो चुके हैं। हालांकि, कुछ साल पहले इन दोनों के रिश्तों में दरार की खबरें सामने आई थीं, खासकर Govinda और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के झगड़े के समय। तब सुनीता ने खुलेआम मीडिया में बयान दिए थे, जिससे उनके पारिवारिक रिश्तों में खटास दिखाई दी थी। अब फिर से ‘आहुजा’ सरनेम हटाना लोगों के लिए संकेत बन गया है कि शायद सुनीता और Govinda के बीच कोई नया विवाद या दूरी आई है।
सुनीता ने पहले भी दिए हैं विवादित बयान
सुनीता एक मुखर महिला रही हैं और मीडिया से बातचीत में वो कभी पीछे नहीं हटतीं। उन्होंने पहले भी कहा था कि जब तक वो जिंदा हैं, Govinda और कृष्णा के बीच सुलह नहीं हो सकती। ऐसे बयानों ने उनके रिश्तों को और जटिल बना दिया था। इस पूरे घटनाक्रम पर अभी तक Govinda की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वो इन दिनों फिल्मों और म्यूजिक वीडियो से दूरी बनाकर अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं। सुनीता द्वारा नाम बदलने पर उनकी चुप्पी को लोग कई तरह से ले रहे हैं।
Read More : International Picnic Day: 18 जून को क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस? जानिए महत्व और इतिहास
पर्सनल ब्रांडिंग या निजी नाराजगी?
कुछ लोगों का मानना है कि यह कदम सुनीता की पर्सनल ब्रांडिंग का हिस्सा हो सकता है। हो सकता है कि वह खुद को एक स्वतंत्र पहचान के रूप में स्थापित करना चाहती हों। लेकिन कुछ लोग इसे उनके और Govinda के रिश्ते में एक बार फिर दरार के संकेत के रूप में देख रहे हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com