मनोरंजन

Golden Globe Awards 2023 : RRR से पहले ये भारतीय फिल्म और सीरीज़ कमा चुकी हैं विदेशी ज़मीन पर नाम, डालें एक नज़र

Golden Globe Awards 2023 : RRR से पहले इस फिल्म और इस पहले भारतीय ने रचा था Golden Globe Awards में इतिहास


Highlights –

  • एसएस राजामौली की फिल्म RRR आए दिन नए इतिहास रच रही है। हाल ही में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है।
  • अबक्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्समें आरआरआरको सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवॉर्ड मिला है।
  • लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी एक भारतीय फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में अपना जलवा दिखा चुकी है।

Golden Globe Awards 2023 : एसएस राजामौली की फिल्म RRR आए दिन नए इतिहास रच रही है। हाल ही में फिल्म के गाने नाटू नाटू ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड जीता है। अब जेडक्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्समें आरआरआरको सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवॉर्ड मिला है। आपको बता दें कि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (राजामौली), सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, सर्वश्रेष्ठ विज़ुअल इफेक्ट्स (वी श्रीनिवास मोहन) और सर्वश्रेष्ठ गीत (नाटू नाटू) की श्रेणी में नामित थी।

राजामौली ने इस पुरस्कार को मातृभूमि भारत और अपने जीवन की हर उस महिला को समर्पित किया, जिन्होंने कला क्षेत्र में उनके सफर का हमेशा समर्थन किया। मेरी भाभी श्रीवल्ली जो मेरी मां की तरह हैं.. उन्होंने हमेशा मुझे बेहतरीन करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा, ‘ मेरी पत्नी रमा जो मेरी फिल्मों की कॉस्ट्यूम डिजाइनरहैं, लेकिन वास्तव में उन्होंने मेरे जीवन को आकार दिया है। अगर वह नहीं होती तो मैं यहां नहीं होता। मेरी बेटियां वे कुछ नहीं करती लेकिन उनकी मुस्कुराहट मेरी जिंदगी में रोशनी बिखरने के लिए काफी है और अंततः: मेरी मातृभूमि भारत…मेरा भारत महान। जय हिंद।

लेकिन क्या आप जानते हैं इससे पहले भी एक भारतीय फिल्म गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में अपना जलवा दिखा चुकी है। आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी भारतीय गाने की धूम विदेशों में मची हो। ‘RRR’ से पहले 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलेनियरने ये इतिहास रचा था।

स्लमडॉग मिलेनियर ने रिलीज के बाद दुनियाभर में धमाल मचा दिया था। फिल्म ने ऑस्कर समेत कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड जीते थे। फिल्म को ये सम्मान इसके गाने जय होके लिए मिले थे जिसका संगीत ए आर रहमान ने बनाया था। और इसी के साथ भारत ने विदेशी ज़मीन पर जाकर 2009 में इतिहास रच दिया। स्लमडॉग मिलेनियरके गाने जय होके साथ बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर रचने के लिए ए आर रहमान ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था और ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे।

इसके अलावा भारत की ऐसी कई फिल्में और वेब सीरीज हैं जो विदेशी ज़मीन पर नाम कमा चुकी हैं।

दि फैमिली मैन द फैमिली मैन ने एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में अपने नाम कई खिताब किए। इसके अलावा इस वेब शो ने बेस्ट सीरीज, बेस्ट डायरेक्शन और बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड भी जीता।

दिल्ली क्राइमदिल्ली क्राइम पहला वेब शो है जिसे इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 2 – फोर मोर शॉट्स प्लीज के सीजन 2 ने भी 2020 के बुसान एशियन कंटेंट अवार्ड्स में अपना मुकाम हासिल किया।

परीक्षा और निरवाना इन, इंडो जर्मन फिल्म वीक एक्टर आदिल हुसैन ने फिल्म परीक्षा और निरवाना इन के लिए वो बर्लिन में आयोजित हुए इंडो जर्मन फिल्म वीक में बेस्ट एक्टर अवार्ड जीता।

द डिसाइपल द डिसाइपल को भी वेनिस फिल्म महोत्सव में बेस्ट पटकथा का अवार्ड दिया गया।

माई घाट क्राइम नंबर 103/2005 एनवायसी साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में माई घाट क्राइम नंबर 103 2005 के लिए फिल्म की अदाकारा उषा को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इटेरनल केनवास इटेरनल केनवास को भी हॉलीवुड गोल्ड अवार्ड में कई अवार्ड से सम्मानित किया गया। लंदन में आयोजित यूरोप फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म के लिए हॉलीवुड गोल्ड अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर और बेस्ट साउंडट्रैक अवार्ड भी यहां इसी फिल्म को दिया गया।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button