मनोरंजन

Gandhi Jayanti 2022 : गांधी से लेकर लगे रहो मुन्ना भाई तक, इस गांधी जयंती उठाएं गांधी जी से जुड़े इन फिल्मों का लुत्फ

Gandhi Jayanti 2022 : इस गांधी जयंती पर देखें गांधी जी  की  जिंदगी पर बनी ये फिल्में


Highlights –

  1. 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मनाता है।
  2. यह दिन है देश के राष्ट्रपिता गांधी जी को याद करने का।
  3. गाँधी जी को प्यार से हम बापू भी कहते हैं।
  4. इस दिन हम  गांधी जी ने जो देश के लिए योगदान दिए हैं उन्हें याद करते हैं।

Gandhi Jayanti 2022 : 2 अक्टूबर को पूरा देश गांधी जयंती मनाता है। यह दिन है देश के राष्ट्रपिता गांधी जी को याद करने का। गाँधी जी को प्यार से हम बापू भी कहते हैं। इस दिन हम  गांधी जी ने जो देश के लिए योगदान दिए हैं उन्हें याद करते हैं। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था।  गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था इसलिए प्रत्येक साल इस दिन को गांधी जयंती मनाई जाती है।यह दिन, भारत में राष्ट्रीय अवकाश के रूप में भी घोषित है।

न केवल भारत में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस दिन को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  गांधी अहिंसा के महान प्रचारक थे. महात्मा गांधी शांति, सत्य और अहिंसा के प्रतीक हैं. उनके आंदोलनों ने पूरे भारत में सफलता हासिल की है।
गांधी जी की ज़िंदगी से बहुत कुछ सीखने वाला है। उन्होंने भारत के लिए, देशवासियों के लिए सराहनीय कार्य किया है। गांधी जी के जीवन के ऊपर कई फिल्में भी बनी हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको गांधी जे के ऊपर बनी फिल्मों के बारे में बताएंगे जिन्हें इस गाँधी जयंती आप देख सकते हैं।

1. गांधी

1982 में गांधी नाम की फिल्म बनी जिसमें बेन किंग्सले ने उनकी भूमिका निभाई। साल 1982 में रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित ऑस्कर विजेता फिल्म ‘गांधी’ में ब्रिटिश अभिनेता बेन किंग्सले ने बापू के किरदार को निभाया था, इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों-दिमागमें अपनी गहरी छाप छोड़ी।

2. हे राम

‘हे राम’ 2000 में रिलीज हुई। इस फिल्म में गांधी का किरदार नसीरुद्दीन शाह ने निभाया ।यह फिल्म भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है। मजेदार बात तो यह है कि एटनबरो की फिल्म में गांधी के किरदार के लिए नसीरुद्दीन शाह ने ऑडिशन दिया था। आखिरकार यह रोल किंग्सले की झोली में आ गिरी। ‘हे राम’ में नसीरुद्दीन के गांधी रूप को वह सराहना नहीं मिली जो किंग्सले के प्रयास को मिली, लेकिन उन्हें उनके अभिनय और गुजराती लफ्जों को सही ढंग से बोलने के लिए और भी प्रशंसा मिली।

3. ‘नाइन ऑवर्स टू रामा’

1963 में नाइन आवर्स टू रामा गांधी जी के ऊपर फिल्म बनी जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। अंग्रेजी में बनी मार्क रॉबिनसन की यह फिल्म गांधी की हत्या से पहले नाथूराम गोडसे की जिंदगी के नौ घंटों के बारे में है। जर्मन अभिनेता होर्स्ट बुच होल्ज ने फिल्म में गोडसे का किरदार निभाया था।

4. सरदार

1993 में आई फिल्म सरदार हांलांकि वल्लभ भाई पटेल की जिंदगी पर बनी है। इस फिल्म में गांधी का किरदार निभाया है अन्नू कपूर ने।इस महान नेता की भूमिका को बड़े पदेर् पर अदा करने के बाद अन्नू कपूर गांधी की डांडी यात्रा पर बनी डॉक्यूड्रामा ‘खार’ में भी उसी रूप में दिखे।

5. द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी’ (1996) में रजत कपूर :

1996 में आई फिल्म द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी ने दर्शकों को अपना चहेता बना दिया। श्याम बेनेगल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रजत कपूर ने गांधी के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके इस किरदार ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिलाया था।

6. ‘डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर

यह फिल्म 2000 में आई और इस फिल्म में गांधी को बहुत ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। फिल्म भले ही उनके किरदार पर नहीं बनी थी, लेकिन बी.आर. अंबेडकर पर बनी इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से पर्दे पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

7. ‘गांधी, माई फादर’

2007 में दर्शन जरीवाला ने गांधी के किरदार से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई। समीक्षकों द्वारा प्रशंसित इस फिल्म में लोगों ने उनके अभिनय की जमकर सराहना की और उन्हें उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

‘लगे रहो मुन्नाभाई’

2006 में आयी फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई हिंदी सिनेमा के उन फिल्मों में से है जो सदाबहार फिल्मों की श्रेणी में है।
संजय दत्त अभिनीत फिल्म न केवल गांधी जी के ऊपर बनी थी, बल्कि इसमें उनकी शिक्षाओं पर भी प्रकाश डाला गया था। इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी थे। इसमें दिखाया गया है कि आज के जमाने में भी गांधी प्रासंगिक क्यों हैं। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए दिलीप को सर्वश्रेष्ठ सहयोगी अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।

‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ (2002), ‘वीर सावरकर’ (2001), ‘बोस : द फॉरगोटेन हीरो’ (2004) में सुरेंद्र राजन : बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि बड़े पदेर् को सुरेंद्र राजन ने ही महात्मा गांधी के किरदार को सबसे अधिक बार निभाया है। भले ही वह बॉलीवुड का एक जाना-माना चेहरा नहीं हैं, लेकिन इन फिल्मों में महात्मा गांधी के रूप में उनके किरदार ने अपना लोहा मनवाया है।

‘महात्मा’ (2009 तेलुगू फिल्म) में श्रीकांत : यह फिल्म एक उपद्रवी के बारे में है, जिसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उसे अचानक गांधीवाद का पता चलता है। श्रीकांत ने फिल्म में बापू का किरदार निभाया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

 

Back to top button