मनोरंजन

सोनम कपूर की फिल्म नीरजा का पोस्टर हुआ रिलीज़

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म नीरजा को लेकर काफी उत्साहित है। उनकी आने वाले फिल्म नीरजा एक बायोपिक है। जो विमान परिचालिका नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित है। जिन्होंने दूसरे लोगों की जान बचाते समय खुद अपनी जान गंवा दी थी। नीरजा ने कराची में 1986 में पैन एम विमान के अपहरण के दौरान 359 लोगों की जान बचाई थी।

नीरजा सबसे कम उम्र की वो पहली महिला बनी जिन्हें मरणोपरांत प्रतिष्ठित अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म राम माधवानी द्वारा निर्देशित है। जिसे सोनम कपूर 23 वर्षीय नीरजा भनोट का मुख्य किरदार निभा रही है और उनकी साथी कलाकार शबाना आजमी नीरजा की माँ का किरदार निभा रही है।

इस किरदार में सोनम कपूर का फर्स्ट लुक पहले ही सबके सामने आ चूका है और अब कल उन्होंने इस फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। सूत्रों ने बताया की फिल्म नीरजा एक बहुत ही खास फिल्म है। सोनम ने बीती रात को फिल्म के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस से भी मुलाकात की और साथ ही मीडिया को बताया की उनकी यह फिल्म 19 फरवरी को रिलीज़ होगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button