मनोरंजनमूवी-मस्ती

फैंस को पसंद नहीं आया आयशा टाकिया का ये लुक

आयशा टाकिया का नया लुक


बॉलीवुड की चमचमाती दुनिया से काफी समय से सुर्खियों से गायब रहीं आयशा टाकिया इन दिनों अचानक से लाइम लाइट में आ गई है।
2004 में ‘टांर्जन- द वंडर कार’ से बॉलीवुड मे डेब्यू करने वाली आयशा टाकिया पिछले कुछ घंटो से सबसे ज्यादा चर्चा में है। चर्चा में रहने का कारण उनकी कोई नई फिल्म नहीं है बल्कि लिप सर्जरी है। हाल ही मे आयशा टाकिया मुंबई में एक रेस्टोरेंट की लान्चिंग पर अपने पति फरहान आजमी के साथ पहुंची थी। जहां पर उनका बदला लुक वहां मौजूद उनके किसी भी फेन को पसंद नही आया। उनके इस लुक को देखकर फैंस काफी हैरान रह गए।


Related : देखिये आयशा और उनके बेटे की तस्वीरें!

इस समय आयशा का लुक बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नही लग रहा है। आयशा टाकिया ने लिप्स की सर्जरी कराई थी, और अब उनका लुक पुरी तरह बदल गया है। इस चेहरे के साथ उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरे भी शेयर की है।
जब आयशा टाकीया के फैंस ने उन्हे अपने बदले लुक मे देखा तो सोशल साइट्स पर आयशा का मजाक उड़ाया जाने लगा। ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा जेएनयू के सब्सिडी वाले खाने की वजह से उनका होठ मोटा हो गया है, और वही दूसरे यूजर ने लिखा आपको अपने चेहरे के साथ कुछ नहीं करना चाहिए था।

अभी हाल हीं में खबर आई थी कि आयशा अब फिर से फिल्मों में आने वाली है और उनकी फिल्म ‘बोरीवली का ब्रुसली’ होगी जिसमें करीब 6 महीने और है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Neelam Mishra

She loves to write and her write -ups speak for her. She is an entertainment bee, and for her work is everything.
Back to top button