मनोरंजन

Entertainment News : रजनीकांत और रणवीर सिंह की एक साथ हो सकती है एंट्री, कॉलीवुड तक मचेगा तहलका

साउथ के कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवा 171 को लेकर दर्शकों का क्रेज सबसे ऊपर होता है। इसी बीच ये खबर आ रही है कि इस मूवी में एक जबरदस्त बॉलीवुड स्टार की एंट्री हो सकती है।

Entertainment News : सिनेमा जगत में मची हड़कंप! फिल्म थलाइवी 171 की टाइटल की होगी घोषणा

साउथ के कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी थलाइवा 171 को लेकर दर्शकों का क्रेज सबसे ऊपर होता  है। इसी बीच ये खबर आ रही है कि इस मूवी में एक जबरदस्त बॉलीवुड स्टार की एंट्री हो सकती है।

फिल्म का टीजर भी जारी हो सकता है –

सिनेमा जगत के  गलियारों की खबरों के मुताबिक रजनीकांत की लोकेश कनगराज निर्देशित अगली फिल्म का नाम थलाइवी 171 अभी चर्चा में छाया हुआ है। वैसे तो इस फिल्म के असल शीर्षक की आधिकारिक घोषणा 22 अप्रैल को हो सकती है और इसके साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया  जा सकता है। इस फिल्म में रजनीकांत सोने की तस्करी करने वाले गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएगें।

We’re now on WhatsApp. Click to join

अपकमिंग मूवी ‘थलाइवा 171’-

कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत की अपकमिंग मूवी ‘थलाइवा 171’ को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में है। रजनीकांत स्टारर इस फिल्म को तमिल सिनेमा के धुरंधर निर्देशक लोकेश कनगराज बना रहे हैं। फिल्म  ‘कैथी’, ‘मास्टर’, ‘विक्रम’ और ‘लियो’ की बंपर सक्सेस के बाद निर्देशक लोकेश कनगराज ने कॉलीवुड सुपरस्टार रजनीकांत के साथ हाथ मिलाया है। इस फिल्म में रजनीकांत के फर्स्ट लुक ने तहलका मचा दिया है। जिसके बाद लोग इस पर खूब कमेंट्स करते दिख रहे है। यही नहीं, इस फर्स्ट लुक पोस्टर को देखने के बाद लोगों ने इसका कनेक्शन ‘विक्रम’ के ‘रोलेक्स’ से जोड़ रहे है।

Read More:- Pushpa 2: फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के म्यूजिक की धमाकेदार तैयारी, एक्टर अल्लू अर्जुन के 42वें बर्थडे पर रिलीज किया जाएगा टीजर

रणवीर सिंह की हो सकती है एंट्री – 

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्मों की घोषणा तो हो रही है, लेकिन किसी पर फिलहाल काम शुरू नहीं हुआ है इसके साथ उनकी फिल्म डॉन 3 की शूटिंग आगे खिसकने की खबरें फैल रही हैं। वैसे तो  शक्तिमान धारावाहिक पर फिल्म बनने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई  है। पर अब खबर है कि वह रजनीकांत की फिल्म का हिस्सा बन सकते हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button