मनोरंजन

Ekta Kapoor Birthday: इन 5 टीवी एक्टर्स को लॉन्च किया था एकता कपूर ने, जिन्होंने बॉलीवुड पर बजाया डंका

7 जून को एकता कपूर अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल में कर दी थी।

Ekta Kapoor Birthday: कैसे बनी एकता कपूर टेलीविज़न की ‘क्वीन’


Ekta Kapoor Birthday: आज यानि 7 जून को एकता कपूर अपना 46वां जन्मदिन मना रही है। एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल में कर दी थी। पिछले 25 साल से एकता कपूर इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रही है। आज तक एकता कपूर 40 से ज़्यादा टीवी धारावाहिक और फ़िल्मों को प्रोड्यूस कर चुकी है। एकता अपने करियर में बहुत सारे लोगों को लॉन्च किया परन्तु उनके द्वारा लॉन्च किए गए कई ऐसे टीवी एक्टर और एक्टर्स आज काफी हिट है और बड़े पर्दे पर काम कर रहे है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Erk❤️rek (@ektarkapoor)

सुशांत सिंह राजपूत: सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के शो “किस देश में है मेरा दिल” से की थी। लेकिन उन्हें पहचान “पवित्र रिश्ता” से मिली। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुशांत सिंह राजपूत ने “एम एस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी” “काय पो छे” जैसी शानदार फिल्मों में काम किया।

विद्या बालन: विद्या बालन को भी एकता कपूर ने ही लॉन्च किया था। जब उनकी उम्र महज 16 साल थी। टीवी शो “हम पांच” में एकता कपूर ने विद्या बालन को लॉन्च किया था। इस शो को एकता प्रॉड्यूस करती थी। उसके बाद विद्या बालन ने बॉलीवुड के बहुत सारी हिट फिल्मों में काम किया। आज विद्या बालन को कौन नहीं जनता।

और पढ़ें: कई वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद मिला नेहा कक्कड़ को फिल्मों में गाने का अवसर, बचपन किया कुर्बान

प्राची देसाई: प्राची देसाई को अपने एकता कपूर शो “कसम से” में देखा होगा। प्राची देसाई के पॉपलुर होने का श्रेय भी एकता कपूर को ही जाता है। एकता कपूर के एक शो “कसम से” में प्राची देसाई मुख्य किरदार में थी। एकता कपूर का ये शो काफी हिट हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ronit Boseroy (@ronitboseroy)

रोनित रॉय: एकता कपूर का शो “कसौटी जिंदगी की” को शायद ही किसी ने ना देखा हो। रोनित रॉय को भी एकता कपूर ने अपने इस शो में मौका दिया था इस शो में रोनित रॉय ने मिस्टर बजाज का किरदार निभाया था और इस शो से रोनित रॉय को काफी पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद रोनित रॉय ने बॉलीवुड फिल्मों में धमाका मचाया।
सुरवीन चावला: सुरवीन चावला के पॉपलुर होने का श्रेय भी एकता कपूर को ही जाता है। साल 2003 में सुरवीन चावला ने एकता कपूर के शो “कहीं तो होगा” में काम किया। इस शो में उनको बहुत अधिक पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद सुरवीन चावला ने बॉलीवुड में भी काम किया, आज वो बॉलीवुड की एक सक्सेस्फुल अभिनेत्री है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button