Donald Trump’s Birthday: इस दिन डोनाल्ड ट्रम्प मनाएंगें आपना 79वां जन्मदिन, अमेरिकी सेना के 250वीं वर्षगांठ का भी होगा भव्य आयोजन
वाशिंगटन, डीसी में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 79वें जन्मदिन पर 14 जून, 2025 को एक भव्य सैन्य परेड आयोजित की जाएगी। इसमें सुरक्षा के लिए 18 मील लंबी बाड़, 175 मैग्नेटोमीटर और नो-फ्लाई जोन में ड्रोन तैनात किए जाएंगे। अनुमान है कि इसमें 2 लाख लोग शामिल होंगे।

Donald Trump’s Birthday: जानिए क्या होगा अमेरिकी सेना के परेड मार्ग इनका समय और भी बहुत कुछ के बारें में…
Donald Trump’s Birthday : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का जन्म 14 जून 1946 को हुआ था। डोनाल्ड ट्रम्प एक अमेरिकी राजनीतिज्ञ, मीडिया व्यक्तित्व और व्यवसायी हैं, जिन्होंने 2017 से 2021 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया। इसके बाद, 2024 में डोनाल्ड ट्रम्प ने कमला हैरिस के खिलाफ चुनाव लड़ा और इस चुनाव में विजयी होकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बने वर्ष 2025 में वह अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बार उनका जन्मदिन विशेष रूप से मनाया जा रहा है, क्योंकि इसी दिन अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ भी है। इस मौके पर वाशिंगटन डीसी में एक विशाल सैन्य परेड, समारोह और रात में आतिशबाज़ी का आयोजन किया गया है, जो ट्रम्प की सार्वजनिक और राजनीतिक पहचान के अनुरूप है।
Read More : Sana Makbul: खतरों से खेलने वाली सना मना रहीं हैं जन्मदिन, जानिए उनके सफर की खास बातें
14 जून को ही क्यों रखा गया
यह आयोजन 14 जून को इसलिए रखा गया है क्योंकि इसी दिन, वर्ष 1775 में, द्वितीय कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने ब्रिटिश सेना से लड़ने के लिए कॉन्टिनेंटल आर्मी की स्थापना की थी। यह अमेरिकी सेना का प्रारंभिक स्वरूप था। अगले ही दिन जॉर्ज वाशिंगटन को इस नवगठित सेना का प्रथम सेनापति नियुक्त किया गया था। इसलिए, 14 जून अमेरिकी सेना के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन माना जाता है।
सेना दिवस समारोह
14 जून 2025 को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्मदिन एक साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर वाशिंगटन डीसी में एक भव्य और महंगी सैन्य परेड आयोजित की जा रही है। इसमें हजारों सैनिक, सैकड़ों टैंक और सैन्य विमान शामिल होंगे।इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए, वाशिंगटन डीसी में एक बहु-मिलियन डॉलर की परेड आयोजित की जा रही है । ट्रंप इस तरह की परेड पहले भी करवाना चाहते थे, लेकिन उस समय बजट की कमी के कारण इसे रद्द करना पड़ा था।
परेड मार्ग और समय
आगामी 14 जून 2025 को अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ और डोनाल्ड ट्रम्प के 79वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में वाशिंगटन डीसी में एक दिनभर का उत्सव आयोजित होगा। यह उत्सव सुबह 9:30 बजे से नेशनल मॉल में शुरू होगा और शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे परेड कॉन्स्टिट्यूशन एवेन्यू पर 23वीं स्ट्रीट से 15वीं स्ट्रीट तक निकलेगी, जो करीब एक घंटे चलेगी। कार्यक्रम का समापन रात 9:45 बजे शानदार से होगा।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com