मनोरंजन
शादी के बाद रिसेप्शन में कुछ इस अंदाज में दिखे दिव्यांका-विवेक

8 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दिव्यांका और विवेक का रविवार को चंडीगढ़ में रिसेप्सन हुआ। यह पहला रिसेप्शन है, इसके बाद 14 जुलाई को भी मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

चंडीगढ के रिसेप्शन में दिव्यांका ने मेहरून और गोल्डन कलर लहंगा पंहना हुआ था, जिसमें वह बेहद की हसीन नजर आ रही थीं।

वहीं विवेक भी डार्क ब्लू कोर्ट में काफी हेंडसम लग रहे थे।

आपको बता दें, दिव्यांका और विवेक की शादी 8 जुलाई को भोपाल में हुई थी। जिसके बाद वह चंडीगढ़ अपने ससुराल पहुंची। चंडीगढ़ में हुए इस रिसेप्शन के बाद 14 जुलाई को दूसरा रिसेप्शन मुंबई में आयोजित किया गया है, जहां टीवी स्टार्स का हुजुम लगने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि दोनों की शादी का कार्यक्रम बेहद ही निजी रखा गया था, जहां सिर्फ रिश्तेदारों और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे।