मनोरंजन

Chand Mera Dil Teaser: अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी पहली बार साथ, ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर चर्चा में

Chand Mera Dil Teaser, बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक फिल्मों की बात होती है, तो करण जौहर का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी फिल्मों में प्यार, जज़्बात और खूबसूरत म्यूजिक का खास मेल देखने को मिलता है। अब वह एक बार फिर दर्शकों के लिए नई लव स्टोरी लेकर आए हैं।

Chand Mera Dil Teaser : ‘चांद मेरा दिल’ का रोमांटिक टीजर वायरल, फैंस दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

Chand Mera Dil Teaser, बॉलीवुड में जब भी रोमांटिक फिल्मों की बात होती है, तो करण जौहर का नाम जरूर लिया जाता है। उनकी फिल्मों में प्यार, जज़्बात और खूबसूरत म्यूजिक का खास मेल देखने को मिलता है। अब वह एक बार फिर दर्शकों के लिए नई लव स्टोरी लेकर आए हैं। उनकी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड थे। पोस्टर्स ने पहले ही रोमांटिक माहौल बना दिया था और अब टीजर ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

टीजर में दिखी इमोशन और इंटेंसिटी

रिलीज हुए टीजर में अनन्या पांडे ‘चांदनी’ के किरदार में हैं, जबकि लक्ष्य ‘आरव’ की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के रोल में नजर आते हैं, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल जाती है।टीजर में दोनों के बीच कई इंटिमेट और किसिंग सीन दिखाए गए हैं, जिससे साफ है कि यह एक न्यू एज रोमांटिक ड्रामा होने वाला है। प्यार की मिठास के साथ-साथ कहानी में दर्द और इमोशनल ट्विस्ट की भी झलक मिलती है।मेकर्स ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “हर पहले प्यार को दूसरा मौका नहीं मिलता। आइए आरव और चांदनी के प्यार के सफर के गवाह बनिए।” फिल्म 22 मई को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

कॉलेज रोमांस में ट्विस्ट का तड़का

फिल्म की कहानी दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है। कॉलेज लाइफ, दोस्ती, पहला प्यार और फिर रिश्ते में आने वाली मुश्किलें इन सबका मिश्रण इस फिल्म में देखने को मिलेगा।टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ एक सिंपल लव स्टोरी नहीं, बल्कि इमोशनल रोलर-कोस्टर होगी। पहले प्यार की मासूमियत और उसके टूटने या बदलने का दर्द, दोनों पहलुओं को दिखाने की कोशिश की गई है।

Read More: Top 10 bhojpuri sexy actress: भोजपुरी की हॉट डीवाज़, स्टाइल और अदा में बॉलीवुड को देती हैं टक्कर

सोशल मीडिया पर मिल रहे मिले-जुले रिएक्शन

टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन आने शुरू हो गए। कई लोगों ने अनन्या और लक्ष्य की केमिस्ट्री को फ्रेश और इंटेंस बताया। कुछ यूजर्स ने फिल्म के म्यूजिक की भी तारीफ की और कहा कि यह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।वहीं, कुछ दर्शकों का मानना है कि कहानी में कुछ नया नहीं है और यह पहले भी कई फिल्मों में दिखाया जा चुका है। कुछ ने तो इसे ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों से तुलना करते हुए सस्ती कॉपी तक कह दिया।हालांकि, करण जौहर की फिल्मों का अपना अलग फैन बेस है और उनके सिग्नेचर स्टाइल की वजह से दर्शकों को उम्मीद है कि फिल्म में कुछ खास जरूर होगा।

क्या नई जोड़ी जीत पाएगी दिल?

अनन्या पांडे और लक्ष्य की जोड़ी इस फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट मानी जा रही है। अनन्या पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन यह रोल उनके लिए थोड़ा अलग और ज्यादा इमोशनल नजर आ रहा है।लक्ष्य के लिए भी यह फिल्म एक बड़ा मौका है, जहां वह रोमांटिक हीरो के रूप में खुद को साबित कर सकते हैं। टीजर में उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और इंटेंस लुक्स ने लोगों का ध्यान खींचा है।अब देखना दिलचस्प होगा कि यह जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

धर्मा प्रोडक्शन की परंपरा

Dharma Productions की फिल्मों में प्यार और रिश्तों को बड़े ही खूबसूरत अंदाज में पेश किया जाता है। ‘कभी खुशी कभी गम’ से लेकर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ तक, इस बैनर की लव स्टोरीज ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है।‘चांद मेरा दिल’ भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाने की कोशिश करती नजर आ रही है। टीजर से साफ है कि फिल्म में भव्य लोकेशंस, इमोशनल डायलॉग्स और दिल को छू लेने वाला म्यूजिक होगा।

Read More: Ramayana Teaser: भव्य सेट, शानदार VFX और Ranbir Kapoor का दमदार अंदाज़

रिलीज से पहले बढ़ा बज

फिल्म के पोस्टर्स और टीजर ने पहले ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 22 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। कॉलेज रोमांस और इंटेंस लव स्टोरी का कॉम्बिनेशन इसे इस साल की चर्चित फिल्मों में शामिल कर सकता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button