मनोरंजन

जाने उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन पर लग चुके है यौन शोषण, छेड़छाड़ और रेप के आरोप

इन सेलेब्स पर लग चुके है यौन शोषण और रेप के आरोप


अगर हम महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो हमारे देश में महिलाएं कितनी सुरक्षित है ये बात हम सभी लोग जानते है। फिर चाहे वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की महिलाएं हो या फिर आम महिलाएं। सभी महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज़्यादातर मामलों में पीड़ित महिलाएं समाज में अपनी इज्ज़त और अपने परिवार के लिए चुप रह जाती हैं। लेकिन अगर हम एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की बात करें, तो यहाँ किसी भी बात को छुपाना थोड़ा मुश्किल होता है।

इसका एक नमूना हमें साल 2017-2018 में देखने को मिला था जब हमारे देश में ‘मी टू’ आंदोलन चला था इस आंदोलन ने कितनी तेजी से आग पकड़ी ये शायद हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। इस मी टू आंदोलन ने कई बड़े नाम शामिल हुए थे। आज के समय में मी टू आंदोलन भला ठंडा पड़ गया हो लेकिन सेक्शुअल हैरसमेंट की घटनाएं आज भी रुकने का नाम नहीं लेती। तो चलिए आज हम बात करेंगे उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जिन पर लग चुके है यौन शोषण, छेड़छाड़ और रेप के आरोप।

नाना पाटेकर: बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर को भला कौन नहीं जानता। आपको बता दें कि नाना पाटेकर पर भी यौन शोषण के आरोप लगाए गए थे। नाना पाटेकर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के अनुसार बॉलीवुड फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान उनका यौन शोषण किया था। उनके अनुसार नाना पाटेकर ने फिल्म के गाने में जानबुझ कर ऐसे स्टेप्स डलवाए थे जिन्हे करने में वो बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं थी।

आदित्य पंचोली: आपको बता दे कि आदित्य पंचोली का नाम भी यौन शोषण की लिस्ट में शामिल हुआ था। आदित्य पंचोली पर यौन शोषण का आरोप बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने लगाया था। कंगना रनौत ने कहा कि उनके स्ट्रगल के दिनों में उनका यौन शोषण किया था। जबकि आदित्य पंचोली ने इस तरह के सभी  आरोपों से इंकार कर दिया था। आपको बता दे कि आदित्य पंचोली पर सिर्फ कंगना रनौत ने ही नहीं बल्कि उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड पूजा बेदी की 15 साल की नौकरानी ने बलात्कार का भी आरोप लगाया था।

और पढ़ें: बंगाली एक्ट्रेस जिन्होंने एक्टिंग के साथ राजनीति को चुना अपना प्रोफेशन

विकास बहल: आपको बता दे कि बॉलीवुड फिल्म क्वीन के डायरेक्टर विकास बहल का नाम भी यौन शोषण की लिस्ट में शामिल हो चुका है। विकास बहल पर उनकी कंपनी फैंटम फिल्म्स की एक महिला कर्मचारी ने रेप का आरोप लगाया था। आपको बता दे कि फैंटम फिल्म्स में कई महीनों की चुप्पी साधे रहने के बाद विकास को कंपनी से बर्खास्त कर दिया। उसके बाद विकास बहल पर पीड़ित महिला ने मामला दर्ज कराने से इंकार कर दिया।

ओम पुरी: ओम पुरी भला आज हमारे बीच नहीं है लेकिन आपको बता दे कि उनकी पत्नी ने उन पर न सिर्फ घरेलू हिंसा का बल्कि एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर का भी आरोप लगाया था। इतना ही नहीं उनकी पत्नी के अनुसार उन पर घर की नौकरानी पर गलत नज़र रखने के भी आरोप भी लगाया था।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button