मनोरंजन

12 दिसंबर को अपना बर्थडे करते है सेलिब्रेट, 73 की उम्र में भी रजनीकांत का जलवा बरकरार : Rajinikanth Birthday

साउथ और बॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत के लिए फैन्स इतने ज्यादा क्रेजी है कि हर साल उनका जन्मदिन एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं।

अरबों की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं ‘थलाइवा’, संपत्ति जानकर चौंक जाएंगे आप : Rajinikanth Birthday

साउथ और बॉलीवुड दोनों फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले सुपरस्टार रजनीकांत आज यानी 12 दिसंबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत के लिए फैन्स इतने ज्यादा क्रेजी है कि हर साल उनका जन्मदिन एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं।

We’re now on WhatsApp. Click to join

 

View this post on Instagram

 

A post shared by rajinikanth (@rajnikanth_._)

सुपरस्टार रजनीकांत 73वां जन्मदिन –

सुपरस्टार रजनीकांत एक ऐसे जाने माने अभिनेता हैं जिन्होंने अपने अभिनय से साउथ ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। आज रजनीकांत अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं लेकिन आज भी युवाओं में उनको लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अपने एक्शन से रजनीकांत युवा कलाकारों को भी मात देते हैं। सिर्फ साउथ इंडिया ही नहीं बल्कि हमारे देश से लेकर दुनियाभर में सुपरस्टार रजनीकांत को चाहने वाले मौजूद हैं। रजनीकांत की हर फिल्म को देखने के लिए फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं और रिलीज होते ही हाउस फुल हो जाता है। साउथ में तो सुपरस्टार रजनीकांत की जब मूवी लगती है तो वहां के कर्मचारियों सरकारी छुट्टी मिलती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by RajiniKanth (@rajinikanthteam)

रजनीकांत का जन्म और करियर –

सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु शहर में हुआ था।सन् 1975 में एक तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। बॉलीवुड में साल 1982 में फिल्म अंधा कानून से डेब्यू किया था और इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी थे। इसके बाद रजनीकांत एक के बाद एक सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए। रजनीकांत को साउथ इंडस्ट्री में लोग भगवान मानते हैं, जब भी रजनीकांत की कोई फिल्म रिलीज होती है, तो फैंस उनके पोस्टर पर दूध चढ़ाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। पिछले पांच दशक में रजनीकांत ने एक से एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं। ऐसे में अपने पूरे करियर में रजनीकांत ने शोहरत के साथ-साथ दौलत भी जमकर कमाई की है। साल 2023 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ के बाद रजनीकांत ‘थलाइवर 171’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by THYVIEW (@thyview)

Read more:- किंग कोहली के जन्मदिन पर जानिए 5 बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं

रजनीकांत की कितनी है संपत्ति –

रजनीकांत की नेट वर्थ 430 करोड़ रुपये बताई गई है, उनके पास लग्जरी कारें, बंगला और सुख-सुविधाओं से जुड़ी तमाम चीजें हैं लेकिन आज भी वह सादगी भरी जिंदगी ही जीते हैं। वह पब्लिक के बीच अपने रियल लुक में नजर आते हैं। कभी उन्हें विग पहनकर नही घूमते है। रजनीकांत साउथ सिनेमा के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने कभी भी किसी ब्रैंड प्रमोशन नही किया है। चेन्नई के Poes गार्डन में उनका आलीशान घर है, जिसमें हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं,और इसकी कीमत 35 करोड़ रुपये की है। रजनीकांत के पास एक वेडिंग हॉल के मालिक भी हैं। और इस वेडिंग हाल के डायनिंग एरिया में 275 लोग आराम से आ सकते हैं और इसमें लगभग 1000 मेहमानों के लिए कमरे हैं जिसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा रजनीकांत के पास दो रोल्स रॉयस हैं और इस Rolls Royce Ghost की कीमत 6 करोड़ है तो Rolls Royce Phantom 16.5 करोड़ की है। इसके अलावा वह 2 करोड़ की Mercedes-Benz G Wagon और 3.10 करोड़ की Lamborghini Urus के भी मालिक हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by rajinikanth (@rajnikanth_._)

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button