मनोरंजन

बिग बॉस OTT सीजन की सबसे ज्यादा विवादित प्रतियोगी है मुस्कान जट्टाना, इन विवादों से जुड़ा है इनका नाम

बिग बॉस OTT के 13 कंटेस्टेंट में से सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट है शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना


जिस टीवी शो का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो अब फाइनली सभी लोगों के सामने आ चुका है। ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि बिग बॉस छोटे पर्दे का सबसे ज्यादा मशहूर और कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो है। वैसे तो हर साल ये टीवी शो टेलीविजन पर प्रसारित होता है लेकिन इस बार बिग बॉस सीजन 15 ओटीटी पर प्रसारित हो रहा है। इस टीवी शो का रविवार को बड़े ही शानदार तरीके से करण जौहर द्वारा आगाज किया गया था। इस दौरान इस बार बिग बॉस में भाग लेने वाले 13 कंटेस्टेंट स्टेज पर नजर आए। और उसके बाद करण जौहर ने एक एक कर के सभी को दर्शकों से मिलवाया। लेकिन आपको बता दें कि इस बार जो सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट है वो हैं शमिता शेट्टी और मुस्कान जट्टाना।

https://www.instagram.com/p/CS_uu3-gB6L/?utm_source=ig_web_copy_link

जाने कौन है मुस्कान जट्टाना

ये बात तो हम सभी लोग जानते हैं कि शमिता शेट्टी शिल्पा शेट्टी की बहन है। और इस समय राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के चल रहे विवाद के बीच शमिता शेट्टी बिग बॉस के घर में एंट्री ले रही है। जिसके चलते उनको सबसे ज्यादा विवादित कंटेस्टेंट माना जा रहा है लेकिन क्या आपको पता है शमिता शेट्टी के अलावा एक और कंटेस्टेंट हैं जो काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई हैं, वो है मुस्कान जट्टाना। जिनका नाम कई विवादों में शामिल है। इस समय पर सोशल मीडिया मुस्कान जट्टाना सबसे ज्यादा चर्चा में है।

आपको बता दें कि मुस्कान जट्टाना इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाली सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। और वह पेशे में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। बता दें कि करण जौहर के सामने उन्होंने निशांत भट्ट और प्रतीक सहजपाल को जोड़ी के रूप में चुना था। लेकिन उनकी जोड़ी आखिरकार निशांत भट्ट के साथ बनी। क्या आपको पता है मुस्कान जट्टाना का नाम कई विवादों से जुड़ा है अगर नहीं, तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

जाने कौन है शीला चाको, जो 64 साल में घर पर फलों का जैम व अचार बना कर कमा रही है लाखों रूपये

विवादित वीडियो: आपको बता दें कि मुस्कान जट्टाना यानि मूस जट्टाना अक्सर अपने वीडियोस के कारण सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। आपको सोशल मीडिया पर उनकी कई सारी ऐसी वीडियोस मिल जाएंगी जिनके कारण कई काफी ज्यादा बवाल मच जाता है। आपको बता दें कि मुस्कान जट्टाना 20 साल की है और वो चंडीगढ़ और मोहाली से ताल्लुक रखती हैं। और उन्होंने अपनी पढ़ाई मेलबर्न यानि ऑस्ट्रेलिया से पूरी की थी।

और पढ़ें: दीपिका पादुकोण को लेदर पैंट्स से है खास लगाव, जाने किस तरह आप भी कर सकते हैं टॉय

लैंगिक समानता: आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर मुस्कान जट्टाना को ऑस्ट्रेलियन पंजाबी इंफ्लुएंसर के रूप में जाना जाता है। सोशल मीडिया पर मुस्कान जट्टाना की एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अगर आप मुस्कान जट्टाना का इंस्टा बायो देखेंगे तो वो आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेगा। अपने इंस्टा बायो में उन्होंने लिखा है ‘अभी तो और जलील होना बाकी है’। आपको बता दें कि मुस्कान ने बहुत ही छोटी उम्र में महिलाओं और युवाओं के लिए काम करना शुरू कर दिया है। और वो ऑस्ट्रेलियन दक्षिण एशियाई केंद्र की ब्रांड एंबेसडर है। अगर आप मुस्कान के सोशल मीडिया पोस्ट देखेंगे तो वो अक्सर लैंगिक समानता को लेकर कई पोस्ट साझा करती हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button