Bigg Boss 19: सलमान खान के शो Bigg Boss 19 में नजर आएंगी चिक्की शर्मा, क्या TRP में आएगा तगड़ा उछाल?
Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो 'Bigg Boss 19' एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शो की तैयारियां और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
Bigg Boss 19 : TV की प्यारी चिक्की शर्मा की Bigg Boss 19 में एंट्री, जानिए कैसा होगा उनका अंदाज
Bigg Boss 19, सलमान खान का रियलिटी शो ‘Bigg Boss 19’ एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार शो की तैयारियां और कंटेस्टेंट्स की लिस्ट लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर बार की तरह इस सीजन में भी दर्शक यह जानने को बेताब हैं कि कौन-कौन से सितारे इस Bigg Boss 19 घर का हिस्सा बनेंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है, टीवी की मशहूर और बेहद चुलबुली एक्ट्रेस Chikki Sharma का नाम कन्फर्म हो गया है।
कौन हैं चिक्की शर्मा?
चिक्की शर्मा टेलीविजन की दुनिया की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। उनकी मासूमियत, चुलबुलापन और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। कई लोकप्रिय सीरियल्स में नजर आ चुकी चिक्की, सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है।
Bigg Boss 19 में एंट्री से पहले ही चर्चा में
Chikki Sharma का नाम लंबे समय से बिग बॉस के लिए चर्चा में था, लेकिन अब यह कन्फर्म हो गया है कि वह Bigg Boss 19 का हिस्सा बनने जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने शो के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है और जल्द ही प्रोमो शूट किया जाएगा। उनकी एनर्जी, मजाकिया अंदाज और फ्रैंक नेचर को देखते हुए मेकर्स को भरोसा है कि वह शो की TRP में चार चांद लगा देंगी।
Read More : Deepika Padukone: Spirit से बाहर हुई दीपिका? Sandeep Reddy का गुस्सा सातवें आसमान पर!
चिक्की शर्मा की एंट्री से बदलेगा गेम?
हर सीजन की तरह इस बार भी शो में कई प्रकार के कंटेस्टेंट्स Bigg Boss 19 नजर आने वाले हैं, मॉडल्स, यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और टीवी सितारे। लेकिन Chikki Sharma की मौजूदगी शो को एक अलग ही रंग दे सकती है। उनकी कॉमिक टाइंग, बातचीत का स्टाइल और लोगों से जुड़ने की कला उन्हें दर्शकों का फेवरेट बना सकती है। इतना ही नहीं, उनका चुलबुला स्वभाव घर के माहौल को हल्का-फुल्का भी बनाए रखेगा, जो Bigg Boss जैसे तनावपूर्ण माहौल में बहुत जरूरी होता है।
सलमान खान के साथ देखने को मिलेगा नया केमिस्ट्री
सलमान खान और Chikki Sharma की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ सकती है। दोनों की हाजिरजवाबी और ह्यूमर शो के वीकेंड का वार को मजेदार बना सकते हैं। साथ ही, चिक्की की पर्सनैलिटी उन्हें घर के बाकी कंटेस्टेंट्स से अलग बना सकती है।
Read More : Janhvi Kapoor: सोशल मीडिया पर बवाल, जान्हवी ने मां Sridevi के लिए रखी बात!
सोशल मीडिया पर मची हलचल
जैसे ही खबर आई कि Chikki Sharma बिग बॉस 19 में नजर आएंगी, सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने खुशी जाहिर की। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि अब तो शो देखने का असली मजा आएगा। Bigg Boss 19 का यह सीजन पहले से ही काफी खास माना जा रहा है, और चिक्की शर्मा की एंट्री से यह और भी रोमांचक हो गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वे इस घर में कितने दिन टिकती हैं और क्या वाकई में शो की TRP को आसमान तक पहुंचा पाती हैं।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com