Bhojpuri Song Ganga Asnan: कल्पना पटवारी के गीतों में डूबी राजधानी दिल्ली, “गंगास्नान” एल्बम की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग
कल्पना पटवारी की संगीतमय डॉक्यूमेंट्री "गंगास्नान" में लुईस बैंक्स ने संगीत दिया है और भिखारी ठाकुर ने इसके बोल लिखे हैं इस रविवार यानी 5 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इसे रिलीज़ और प्रदर्शित किया।
![Bhojpuri Song Ganga Asnan: कल्पना पटवारी के गीतों में डूबी राजधानी दिल्ली, "गंगास्नान" एल्बम की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग 1 Bhojpuri Song Ganga Asnan](https://i0.wp.com/hindi.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2025/01/Bhojpuri-Song-Ganga-Asnan.webp?resize=780%2C470&ssl=1)
Bhojpuri Song Ganga Asnan: भोजपुरी गायिका कल्पना का “गंगास्नान” एल्बम हुआ रिलीज, भिखारी ठाकुर के गाने को दी अपनी आवाज
Bhojpuri Song Ganga Asnan: भोजपुरी लोकगायिकी कल्पना पटवारी का नाम अब किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने अपने सुरीले कंठ से आज तक हजारों गाने गाएं हैं। असम की बारपेटा का एक गांव सरभोग से आने वाली कल्पना सिंगिंग की दुनिया में बहुत आगे निकल चुकी हैं। अब वह लोकगायिकी में आए दिन नए नए प्रयोग कर रही है। उनकी गायकी अब नए दौर में प्रवेश कर गई है। अपनी गायकी में अब वो परंपरागत रीति-रिवाजों और लोकशैली को खंगालने के अभियान पर निकल गई है। इसी कड़ी में उनकी संगीतमय डॉक्यूमेंट्री गंगास्नान हुई रिलीज।
भोजपुरी एल्बम “गंगास्नान” को किया गया रिलीज
दुनिया की सबसे बड़े धार्मिक मेला महाकुंभ 2025 मैं गंगा स्नान की महिमा को देखते हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटोवारी में अपना नया भोजपुरी एल्बम “गंगास्नान” को दिल्ली के प्रेस क्लब में रिलीज किया। इस अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज एवं राष्ट्रीय नेता जयप्रकाश निषाद भी मौजूद थे।
भिखारी ठाकुर के गाने को दी अपनी आवाज
कल्पना पटोवारी मूलत असम की रहने वाली है है लेकिन वह भोजपुरी में भी एक से बढ़कर एक गीत को गया है। छठ पर्व के अवसर पर इनके द्वारा गाए गए भोजपुरी गीतों ने बिहार वासियों का दिल ऐसा जीता कि उन्होंने इसे बिहार की बेटी मान लिया उसके बाद कल्पना ने भोजपुरी भाषा को ही अपना कर्म क्षेत्र मान लिया भोजपुरी में उन्होंने हर तरह के गाने गए हैं लेकिन “गंगास्नान” एल्बम उन सभी से अलग है। इस बार उन्होंने साहित्य की तरफ रुख किया है और भोजपुरी के शेक्सपियर कहे जाने वाले भिखारी ठाकुर के गाने को अपनी आवाज दी है।
कल्पना ने कहा मुझे इस गानें से याद करें लोग
गंगास्नान गाना भिखारी ठाकुर के लिखे गीत है। भिखारी ठाकुर के गाने बिहार में बहुत फेमस है। भोजपुरी सुनने वाले और जानने वाले भिखारी ठाकुर को शेक्सपियर का दर्जा देते हैं। कल्पना पटोवारी का कहना है उन्होंने हर तरह के गाने गए हैं। उनके बहुत सारे गाने बहुत फेमस हुए हैं। लेकिन कल्पना पटोवारी का मानना है कि मुझे उन गानों की वजह से नहीं बल्कि मुझे भिखारी ठाकुर के “गंगास्नान” गीत गाने के लिए याद किया जाए।
लुईस बैंक्स ने दिया इस गाने में संगीत
गंगा स्नान गाने के बारे मैं उन्होंने बताया कि इस गाने में संगीत लुईस बैंक्स ने दिया है। इस गाने का वीडियो बनारस के मणिकर्णिका घाट पर सूट हुआ है। माहाशमशान के नाम से जाने जाने वाले इस मणिकर्णिका घाट को अपने एल्बम में दिखाते हुए कल्पना पटोवारी ने एहसास करवाया है की गंगा स्नान से इंसान के सारे पाप धुल जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने इस गाने को अंतर्राष्ट्रीय बनाने की भी कोशिश की है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com