Athiya Shetty: Shetty और Rahul परिवार में खुशी की लहर, Athiya ने दिया बेटी को जन्म!
Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेटर KL राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। यह खूबसूरत शादी महाराष्ट्र के खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी।
Athiya Shetty : Shetty-Rahul परिवार में आई खुशखबरी, Athiya ने दिया नन्ही परी को जन्म!
Athiya Shetty, भारतीय क्रिकेटर KL राहुल और बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। यह खूबसूरत शादी महाराष्ट्र के खंडाला में स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में हुई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल माता-पिता बन गए हैं। इस स्टार कपल ने सोमवार, 24 मार्च को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की।
Athiya ने दिया नन्ही परी को जन्म!
जैसे ही कपल ने यह खुशखबरी साझा की, बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से बधाइयों की झड़ी लग गई। अभिनेत्री कियारा आडवाणी और शनाया कपूर ने रेड हार्ट इमोजी के साथ कपल को शुभकामनाएं दीं। वहीं, अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने खास अंदाज में लिखा, “डंपलिंग आ गया है!!! बधाई हो दोस्तों।” इसके अलावा, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, टाइगर श्रॉफ और करण जौहर ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
Read More : Adventure Lovers: स्नोफॉल से लेकर ट्रेकिंग तक, एडवेंचर के लिए बेस्ट हैं ये हिल स्टेशन
KL राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी
KL राहुल और अथिया शेट्टी की लव स्टोरी काफी समय से चर्चा में थी। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर परिवार की सहमति से शादी का फैसला लिया। उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें भी छाई रहती हैं। शादी के बाद दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आते हैं, और फैंस को उनकी बॉन्डिंग काफी पसंद आती है। शादी में परिवार के करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। यह एक निजी समारोह था, लेकिन सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com