Aspirants Season 3 Release Date: ‘अस्पिरेंट्स 3’ ओटीटी पर कब देगा दस्तक? जानें प्लेटफॉर्म और अपडेट
Aspirants Season 3 Release Date, टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज Aspirants एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। दो सफल सीजन के बाद अब मेकर्स ने तीसरे सीजन की
Aspirants Season 3 Release Date : क्या फिर टूटेंगे सपने या मिलेगी जीत? जानें ‘अस्पिरेंट्स 3’ की रिलीज डेट
Aspirants Season 3 Release Date, टीवीएफ की चर्चित वेब सीरीज Aspirants एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। दो सफल सीजन के बाद अब मेकर्स ने तीसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। लंबे इंतजार के बाद फैंस को आखिरकार रिलीज डेट भी बता दी गई है। ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ नई चुनौतियों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के साथ ओटीटी पर दस्तक देने जा रहा है।
तीन साल बाद वापसी, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
‘एस्पिरेंट्स’ का तीसरा सीजन मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में शामिल है। लगभग तीन साल के अंतराल के बाद यह शो फिर से दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। होली से पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का एलान कर फैंस को खास तोहफा दिया है।सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बार कहानी सिर्फ करियर की जद्दोजहद तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि रिश्तों और निजी जिंदगी के संघर्ष भी अहम भूमिका निभाएंगे।
एस्पिरेंट्स सीजन 3 की अनाउंसमेंट
मेकर्स ने आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए नए सीजन का ऐलान किया। पोस्टर में नवीन कस्तूरिया जिलाधिकारी के लुक में नजर आ रहे हैं। उनका यह बदला हुआ अवतार संकेत देता है कि कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुंच चुकी है।पोस्टर में उनके साथ सनी हिंदुजा, नमिता दुबे, शिवांकित सिंह, अभिलाष थापलियाल और जतिन गोस्वामी भी दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि पुराने किरदार एक बार फिर अहम भूमिका निभाने वाले हैं।कैप्शन में लिखा गया “तैयारी सिर्फ करियर की नहीं, रिश्तों की भी।” यह लाइन दर्शाती है कि इस बार अभिलाष की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?
‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ 13 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video पर रिलीज होगी। पिछले सीजन की तरह इस बार भी दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकेंगे।गौरतलब है कि ‘एस्पिरेंट्स’ का पहला सीजन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और वहां इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। बाद में यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराई गई। दूसरा सीजन सीधे प्राइम वीडियो पर आया था और अब तीसरा सीजन भी वहीं स्ट्रीम होगा।
क्या है एस्पिरेंट्स की कहानी?
‘एस्पिरेंट्स’ की कहानी दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज सिर्फ परीक्षा की तैयारी नहीं, बल्कि दोस्ती, असफलता, उम्मीद और संघर्ष की कहानी भी बयां करती है।पहले दो सीजन में दिखाया गया कि कैसे ये तीनों दोस्त अपने-अपने सपनों को पाने के लिए संघर्ष करते हैं। किसी को सफलता मिलती है तो किसी को असफलता का सामना करना पड़ता है। लेकिन दोस्ती और जज्बा उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।
Read More : Holi Dinner Ideas: होली के बाद डिनर में क्या रखें खास? ये 3 रेसिपी करेंगी मदद
टॉप रेटेड सीरीज में शामिल
‘एस्पिरेंट्स’ को दर्शकों और समीक्षकों दोनों का भरपूर प्यार मिला है। इसकी दमदार कहानी और रियलिस्टिक प्रस्तुति ने इसे टॉप रेटेड सीरीज की सूची में शामिल कर दिया। IMDb पर इसे 9.1 की शानदार रेटिंग मिली है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
Read More : DIY Vitamin C Serum: बिना केमिकल, बिना खर्चा,10 रुपये में बनाएं नेचुरल Vitamin C Serum
इस बार क्या हो सकता है खास?
सीजन 3 में अभिलाष का किरदार एक नई जिम्मेदारी के साथ नजर आएगा। जिलाधिकारी बनने के बाद उनकी प्रोफेशनल लाइफ में आने वाली चुनौतियां कहानी का अहम हिस्सा होंगी। साथ ही उनके रिश्तों और निजी जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव भी दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ेंगे।संभावना है कि इस बार कहानी और ज्यादा परिपक्व और गंभीर अंदाज में पेश की जाएगी। दोस्ती, करियर और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन कैसे बनाया जाएयह सवाल भी कहानी के केंद्र में हो सकता है।‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि उन लाखों युवाओं की कहानी है जो यूपीएससी जैसे कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। यह शो उनके सपनों, संघर्ष और उम्मीदों को बड़े ही संवेदनशील तरीके से दर्शाता है।13 मार्च 2026 को जब यह सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, तो एक बार फिर दर्शक अभिलाष, गुरी और एसके की दुनिया में खो जाएंगे। नए सीजन में जहां करियर की चुनौतियां होंगी, वहीं रिश्तों की परीक्षा भी होगी।फैंस के लिए यह इंतजार अब ज्यादा लंबा नहीं है ‘एस्पिरेंट्स’ एक बार फिर दिल छू लेने वाली कहानी के साथ लौट रहा है।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







