मनोरंजन

Armaan Malik Net Worth: बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं यूट्यूबर अरमान मलिक, ढाई साल में Youtube से कमा लिए 200 करोड़ रुपए, कभी करते थे मिस्त्री का काम

Armaan Malik Net Worth: अरमान मलिक के पास लग्जरी घर से लेकर कार कलेक्शन तक, काफी कुछ चौंकाने वाला है। उनकी इनकम मेन सोर्स सोशल मीडिया है। जहां, से वो पॉपुलैरिटी के साथ- साथ तगड़ी कमाई करते हैं।

Armaan Malik Net Worth: क्लास 8 में दो बार फेल हुए थे अरमान, आज करोड़ाें की संपत्ति के हैं मालिक

अरमान मलिक यूट्यूब की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कमाई और लाइफस्‍टाइल के बारे में चौंकाने वाली जानकारी साझा की। इसे सुनकर कई लोग हैरान रह गए। अरमान मलिक का सफर वाकई शानदार है। यूट्यबर अरमान मलिक आज एक लैविश लाइफ जीते हैं। अपनी दोनों पत्नियों के साथ वीडियोज शेयर कर अक्सर ही चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे में उनके बारे में हर कोई जानने के लिए एक्साइटेड रहता है कि वो यूट्यूब से कैसे और कितना कमा लेते हैं। जो इतनी आलीशान जिंदगी जीते हैं। अरमान के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि वो यूट्यूबर बनने से पहले एक मिस्त्री हुआ करते थे। लेकिन, यूट्यूब ने महज ढाई साल के अंदर ही उन्हें एक स्टार बना दिया और दौलत-शोहरत के मामले में किसी हीरो की तरह बना दिया है। चलिए बताते हैं दो बीवियों के साथ रहने वाले अरमान कितना कमाते हैं और उनके पास क्या क्या है।

आपको बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शो में उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ एंट्री की। Armaan Malik Net Worth ऐसे में फैंस की दिलचस्पी तीनों की लाइफ स्टाइल को लेकर बनी हुई है। हालांकि, अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां बिग बॉस में आने के पहले से बेहद पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया की दुनिया में इनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। कमाई के मामले में भी मलिक फैमिली स्टार्स को टक्कर देती है।

सुपरस्टार से कम नहीं अरमान Armaan Malik Net Worth

गौरतलब हो कि अरमान मलिक के पास लग्जरी घर से लेकर कार कलेक्शन तक, काफी कुछ चौंकाने वाला है। उनकी इनकम मेन सोर्स सोशल मीडिया है। जहां, से वो पॉपुलैरिटी के साथ- साथ तगड़ी कमाई करते हैं। यहां तक कि उनकी नेटवर्थ 100 करोड़ से भी ज्यादा है। अरमान मलिक ने सिद्धार्थ कानन के साथ बातचीत में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर खुलासा किया था।

Read More:- Aamir Khan Bought New Apartment: मुंबई के इस इलाके में आमिर खान ने खरीदा नया अपार्टमेंट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, जानें कितनी है एक्टर की नेटवर्थ

क्लास 8 में दो बार फेल हुए थे अरमान Armaan Malik Net Worth

एक टॉक शो पर चर्चा के दौरान हाल में अरमान ने अपनी दोनों पत्नियों, कृतिका और पायल के साथ अपने जीवन के बारे में कई जानकारी शेयर की थीं। इसमें उन्‍होंने साधारण शुरुआत और तेजी से सफलता के कई राज बताए। अपने शुरुआती वर्षों की चुनौतियों को याद करते हुए अरमान ने बताया कि कैसे उन्होंने आठवीं कक्षा को दोहराने सहित कई बाधाओं को पार किया। मैकेनिक का काम करते हुए उन्‍होंने कड़ी मेहनत की।

200 करोड़ के आसपास है संपत्ति Armaan Malik Net Worth

हालांकि, उनकी मां को चिंता थी। वह चाहती थीं कि अरमान शादी से ज्‍यादा शिक्षा को प्राथमिकता दे। लेकिन, अरमान ने अपनी अनूठी यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम किया। अरमान अपनी कुल संपत्ति के बारे में बात करते हुए संयम बरतते हैं। उन्होंने एक अनुमान से बताया कि यह 100-200 करोड़ रुपये के बीच है। उनकी साधारण शुरुआत को देखते हुए यह रकम काफी बड़ी है।

10 फ्लैट के मालिक हैं अरमान Armaan Malik Net Worth

अरमान ने कहा कि उनके पास 10 फ्लैट हैं। इनमें से चार फ्लैट उनकी दो पत्नियों और चार बच्चों के लिए हैं। जबकि अन्य छह का इस्‍तेमाल उनकी समर्पित टीम और कर्मचारियों के आवास के रूप में किया जाता है। अरमान के साम्राज्य में एक पूरी तरह सुसज्जित स्टूडियो और छह एडिटर, दो ड्राइवर, चार पीएसयू और नौ नौकरानियों वाली एक टीम शामिल है। यह सेटअप सफलता प्राप्त करने के लिए उनके अटूट समर्पण को दर्शाता है।

We’re now on WhatsApp. Click to join

होली और दीपावली का त्योहार भी मनाते हैं अरमान Armaan Malik Net Worth

अरमान को अपने माता-पिता के न रहने का गहरा शोक है। उन्हें माता-पिता के समर्थन और मार्गदर्शन की बहुत याद आती है। अब वह अपनी टीम को अपना विस्तारित परिवार मानते हैं। अरमान मलिक सुनिश्चित करते हैं कि यह पूरी टीम राजसी आराम और सुरक्षा का जीवन बिताएं। अपने कर्मचारियों के प्रति उनका समर्पण पेशेवर सीमाओं से परे है। वह होली और दीपावली जैसे त्यौहार एक साथ मनाते हैं। इससे उनका रिश्ता मजबूत होता है।

कोरोना काल में टिकटॉक से हर महीने कमा रहे थे ढाई लाख Armaan Malik Net Worth

इसके अलावा अरमान ने बताया था कि कोरोना काल में उनके पास कुछ भी नहीं था और टिक टॉक से हर महीना वो ढाई लाख रुपए कमा रहे थे। इसके बाद वो धीरे-धीरे कॉन्टेंट पर काम करते रहे और अब यूट्यूब से महज ढाई साल में ही इतनी कमाई करने लगे। बताया कि उन्होंने ढाई साल के वक्त में यूट्यूब के जरिए अपनी पूरी प्रॉपर्टी बनाई है। उनका गरीब से अमीर बनने का सफर बेहद दिलचस्प है।

बेटे के लिए खरीदी ऑडी Armaan Malik Net Worth

अरमान मलिक के पास गाड़ियों का भी कलेक्शन है। उन्होंने बताया कि अपने और पायल के बेटे चीकू के लिए ऑडी कार खरीदी है, ताकि वह स्कूल जा सके। उनके बेटे के साथ हमेशा दो बॉडीगार्ड रहते हैं। अरमान ने बताया कि उनके पास तीन कारें हैं, इनमें फॉर्च्यूनर, एचयूवी महिंद्रा और स्कॉर्पियो शामिल है। अरमान ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अपनी पहली बड़ी कमाई से एनिमल फार्म खोलने का सपना पूरा किया, जो चंडीगढ़ में 35,000 वर्ग फुट में फैला है और इसका नाम तुलसी फार्म है। जानवरों की देखभाल के लिए उन्होंने पांच डॉक्टर और छह कर्मचारी रखे हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button