Arijt Singh: इंटरनेट पर दिल जीत रहा Arijit Singh का वीडियो, रिटायरमेंट के बाद पहली परफॉर्मेंस
Arijt Singh, प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। कोलकाता में हुए एक पब्लिक कॉन्सर्ट में अरिजीत अचानक स्टेज पर नजर आए,
Arijt Singh : स्टेज पर लौटे Arijit Singh! रिटायरमेंट के बाद पहली बार किया परफॉर्म, वीडियो वायरल
Arijt Singh, प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया। कोलकाता में हुए एक पब्लिक कॉन्सर्ट में अरिजीत अचानक स्टेज पर नजर आए, जिससे वहां मौजूद दर्शकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो गए। यह पल इसलिए भी खास था क्योंकि प्लेबैक सिंगर के तौर पर रिटायरमेंट की घोषणा के बाद यह अरिजीत का पहला पब्लिक परफॉर्मेंस माना जा रहा है।
कोलकाता में मंच पर लौटे अरिजीत सिंह
अरिजीत सिंह ने यह परफॉर्मेंस कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में दिया। यह एक खास लाइव कॉन्सर्ट था, जिसमें इंटरनेशनल सितार वादक अनुष्का शंकर और मशहूर पर्कशनिस्ट बिक्रम घोष भी शामिल थे। इस म्यूजिकल इवनिंग को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। जैसे ही अनुष्का शंकर ने सरप्राइज गेस्ट के तौर पर अरिजीत सिंह का नाम लिया, पूरा स्टेडियम तालियों और चीयर से गूंज उठा।
रिटायरमेंट के बाद पहला पब्लिक परफॉर्मेंस
यह कॉन्सर्ट अरिजीत सिंह के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि यह उनके उस ऐलान के बाद हुआ जिसमें उन्होंने साफ कहा था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के लिए कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर इस घोषणा ने उनके फैंस को चौंका दिया था और कई लोग भावुक भी हो गए थे। ऐसे में अचानक उन्हें स्टेज पर देखना फैंस के लिए किसी इमोशनल गिफ्ट से कम नहीं था।
स्टेज पर अरिजीत हुए इमोशनल, बोले- ‘मैं बहुत नर्वस हूं’
कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत सिंह ने एक बंगाली क्लासिक ‘माया भोरा राती’ गाया। यह गीत मूल रूप से लक्ष्मी शंकर द्वारा गाया गया था और इसे महान संगीतकार पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। अनुष्का शंकर ने बड़े प्यार और सम्मान के साथ अरिजीत का परिचय कराया। इसके बाद अरिजीत ने दर्शकों से कहा, “मैं बहुत नर्वस हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद।” उनकी यह सादगी और ईमानदारी दर्शकों के दिल को छू गई।
अनुष्का शंकर के साथ खास डुएट परफॉर्मेंस
इस शाम का एक और खास पल तब आया जब अरिजीत सिंह और अनुष्का शंकर ने साथ में ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ गाने पर डुएट परफॉर्मेंस दी। इस गाने को अनुष्का शंकर ने कंपोज किया है और इसे ओरिजिनली मशहूर सिंगर नोरा जोन्स ने गाया था। इस कोलैबोरेशन ने कॉन्सर्ट को और भी खास बना दिया और म्यूजिक लवर्स के लिए यह एक यादगार अनुभव बन गया।
Read More: Khatron Ke Khiladi 15 की वापसी, दो साल बाद फिर लौट रहा रोहित शेट्टी का स्टंट शो
सोशल मीडिया पर छाया अरिजीत का वीडियो
कॉन्सर्ट खत्म होते ही इसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैंस ने अरिजीत सिंह की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि रिटायरमेंट के बाद पहली बार अरिजीत को सुनना उनके लिए बेहद इमोशनल पल था।एक यूजर ने लिखा,“शायद यह पहली बार है जब रिटायरमेंट के बाद अरिजीत सिंह को सुना। कोलकाता में दो दिग्गजों ने जादू बिखेर दिया।”
फैंस की भावनाओं से जुड़ा यह खास पल
अरिजीत सिंह हमेशा से अपनी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। उनका यह परफॉर्मेंस सिर्फ एक म्यूजिकल इवेंट नहीं था, बल्कि फैंस के साथ उनका एक इमोशनल कनेक्शन भी था। कई लोगों ने इसे अरिजीत की ‘खामोश वापसी’ कहा, तो कुछ ने इसे उनके म्यूजिक के प्रति प्यार का सबूत बताया।
Read More: U19 World Cup 2026 जीत पर BCCI का बड़ा ऐलान, टीम इंडिया को मिलेगा 7.5 करोड़ रुपये का इनाम
क्यों लिया अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट?
गौरतलब है कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वह अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर नए गाने नहीं गाएंगे। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा था कि वह अपने सभी श्रोताओं के प्यार और सपोर्ट के लिए आभारी हैं और प्लेबैक सिंगिंग का यह सफर उनके लिए शानदार रहा है।हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि वह म्यूजिक से पूरी तरह दूर नहीं हो रहे हैं।
म्यूजिक से अरिजीत का रिश्ता रहेगा कायम
कोलकाता का यह परफॉर्मेंस इस बात का संकेत है कि भले ही अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का फैसला किया हो, लेकिन म्यूजिक से उनका रिश्ता आज भी उतना ही गहरा है। फैंस के लिए यह एक उम्मीद की किरण भी है कि आने वाले समय में वे उन्हें अलग-अलग म्यूजिकल मंचों पर जरूर सुन पाएंगे।
We’re now on WhatsApp. Click to join.
अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com







