मनोरंजन

Ariana Grande: जानिए सुरों की मलिका एरियाना ग्रांडे का शानदार सफर

Ariana Grande, 26 जून 1993 को अमेरिका के फ्लोरिडा में जन्मी Ariana Grande आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स और एक्ट्रेसेज़ में गिनी जाती हैं।

Ariana Grande : पॉप क्वीन एरियाना ग्रांडे का बर्थडे स्पेशल

Ariana Grande, 26 जून 1993 को अमेरिका के फ्लोरिडा में जन्मी Ariana Grande आज दुनिया की सबसे लोकप्रिय पॉप सिंगर्स और एक्ट्रेसेज़ में गिनी जाती हैं। Ariana Grande का पूरा नाम एरियाना ग्रांडे-ब्यूटेरा है। बचपन से ही उन्होंने संगीत और अभिनय की ओर रुचि दिखाई और महज 15 साल की उम्र में उन्होंने ब्रॉडवे थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की।

Ariana Grande
Ariana Grande

Ariana Grande का शुरुआती जीवन

Ariana Grande का जन्म एक क्रिएटिव फैमिली में हुआ उनके पिता एक ग्राफिक डिज़ाइनर थे और मां एक बिजनेसवुमन। संगीत और परफॉर्मेंस के प्रति उनके जुनून को परिवार का पूरा समर्थन मिला। 2008 में उन्होंने “13” नामक ब्रॉडवे म्यूज़िकल में हिस्सा लिया, जिससे उन्हें थिएटर की दुनिया में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने 2010 में निकेलोडियन चैनल के शो “Victorious” में ‘कैट वेलेंटाइन’ का रोल निभाया, जिसने उन्हें टीन आइडल बना दिया। Ariana Grande की क्यूट आवाज़ और मासूमियत दर्शकों को खूब भायी।

View this post on Instagram

A post shared by Ariana Grande (@arianagrande)

Read More : Housefull 5 Film Review: जानिए कैसी है दर्जन से ज्यादा सितारों से भरी फिल्म हाउसफुल 5, कहानी सुन के आप भी हो जाएंगे लोटपोट

करियर की शुरुआत

2013 में Ariana Grande ने अपना पहला म्यूज़िक एल्बम “Yours Truly” रिलीज़ किया। इस एल्बम का गाना “The Way” सुपरहिट हुआ और एरियाना को बतौर सिंगर बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके अन्य मशहूर गानों में “Problem,” “Break Free,” “Side to Side,” “No Tears Left to Cry,” और “Thank U, Next” शामिल हैं। एरियाना की आवाज़ को अक्सर दिग्गज गायिका मारिया कैरी से तुलना की जाती है क्योंकि वह भी हाई पिच नोट्स बेहद खूबसूरती से गा सकती हैं।

Read More : Pawan Kalyan: जुलाई में होगी ब्लॉकबस्टर्स की बारिश! साउथ सिनेमा से 5 तगड़ी फिल्में

अवार्ड्स और सम्मान

अपने करियर में Ariana Grande ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें ग्रैमी अवार्ड, अमेरिकन म्यूज़िक अवार्ड्स, एमटीवी वीडियो म्यूज़िक अवार्ड्स और बिलबोर्ड म्यूज़िक अवार्ड्स शामिल हैं। एरियाना अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। उन्होंने 2021 में डाल्टन गोमेज़ से शादी की, हालांकि 2023 में दोनों अलग हो गए। वह मानसिक स्वास्थ्य और LGBTQ+ राइट्स जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं। 2017 में मैनचेस्टर में उनके कॉन्सर्ट के दौरान हुए आतंकी हमले के बाद उन्होंने पीड़ितों के लिए चैरिटी कॉन्सर्ट आयोजित किया था, जिससे उन्हें पूरी दुनिया का सम्मान मिला।

We’re now on WhatsApp. Click to join.

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button