मनोरंजन

फिल्म ‘एनिमल’ के सीन्स ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा, देखिए क्या है पूरा मामला: Animal

'अर्जुन रेड्डी' से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और 'कबीर सिंह' जैसी फिल्मों से नॉर्थ जोन में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई। अब वह फिल्म 'एनिमल' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 

विवादों में घिरी रश्मिका-रणबीर की ‘एनिमल’ फिल्म!: Animal

Animal: संदीप रेड्डी वांगा एक ऐसे फिल्म निर्माता हैं जिनकी फिल्में अपने उत्कृष्ट तकनीकी कौशल, हिंसा और रोमांस के संतुलन के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने ‘अर्जुन रेड्डी’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्मों से नॉर्थ जोन में अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाई। अब वह फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। 

लेकिन कुछ सीन्स और डायलॉग्स ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। ‘एनिमल’ में कुछ सीन ऐसे हैं जो विवाद का कारण बने हैं। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर के बीच के कुछ दृश्यों ने विवाद को चर्चा का केंद्र बना दिया है, जहां लोगों ने महिलाओं को संबोधित करने की चुनौती उठाई है।

एक सीन में विजय सिंह (रणबीर कपूर) ने जूते चाटने को लेकर डायलॉग बोला था, जो यूजर्स को पसंद नहीं आया। यहां तक कि राम गोपाल वर्मा ने भी इस सीन की आलोचना की है। फिल्म के एक अन्य सीन में विजय ने अपनी पत्नी से पीरियड्स पर कुछ ऐसा कहा जो यूजर्स को अस्वीकार्य लगा।

Read more:- करण जौहर ने वीकेंड के वार में तहलका भाई की लगाई जमकर क्लास: Bigg Boss 17

We’re now on WhatsApp. Click to join.

फिल्म में ऐसे कई सीन हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रम और विवाद पैदा कर दिया है। रणबीर कपूर का न्यूड सीन भी काफी चर्चा में रहा है, जिसे दर्शकों के लिए समझना मुश्किल हो रहा है। इन सभी विवादित दृश्यों और संवादों के बावजूद फिल्म की कहानी और इसकी तकनीकी शैली को लोगों ने खूब सराहा है, जो इसे एक अलग क्लास की फिल्म बनाती है।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com   

Back to top button