मनोरंजन

मुंबई की लोकल ट्रेन में बचपन की यादों में खो गए अनिल कपूर

बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर ने सड़कों के जाम और भीड़ से बचने के लिए मुंबई की लोकल ट्रेन ली, ताकि वह जल्दी घर पहुंचकर अपने परिवार के साथ समय बिता सकें। 59 साल के अनिल कपूर उस दौरान अपने बचपन की यादों में खो गए।

अनिल कपूर ने ट्वीट कर के बताया है कि इस यात्रा ने उन की बचपन की यादें ताजा कर दी। जब वह दिल्ली में अपने दादा-दादी से मिलने जाया करते थे। साथ ही अनिल ने पुलिसकर्मियों के साथ ली गई एक तस्वीर भी साझा की है और साथ में लिखा है, कि चिन्ता मत कीजिए, मुझे गिरफ्तार नहीं किया है। बल्कि मैंने पुलिसकर्मियों के साथ यह बस एक सेल्फी दी है। मुंबई लोकल। दादर।

अनिल कपूर ने यह बात भी साझा की, कि लोकल ट्रेन में सफर कर के वह दो घंटे की बजाय सिर्फ 20 मिनट में घर पहुंच गए।

आप को बता दें, अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही अपने भतीजे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ फिल्म ‘मुबारकां’ में नजर आएंगे।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button