मनोरंजन

हर्षवर्धन कपूर इंडस्ट्री के अगले स्‍टार तो नहीं ?

अभिनेता अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर की डेब्यू फिल्म अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म निर्माताओं की रुचि हर्षवर्धन में दिख रही है। हर्षवर्धन ने अपनी अगली फिल्म साइन कर दी है।

harshvardhan-kapoor

हर्षवर्धन कपूर

इस बात से अनुमान लगाया जा सकता है कि हर्षवर्धन कपूर इंडस्ट्री में स्‍टार बनने के बहुत ही करीब है। निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा की लव स्टोरी ‘मिर्जिया’  से हर्षवर्धन इस साल डेब्यू करने जा रहे हैं और यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होगी।

हर्षवर्धन कपूर ने हाल ही में दूसरी फिल्म साइन की है। विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म भावेश हर्षवर्धन ने साइन की है और इस फिल्म की शूटिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button