मनोरंजन

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: आज सातफेरे लेंगे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट, बेहद खास है सजावट, मुकेश अंबानी ने शादी में पानी की तरह बहाया पैसा

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की छोटी बहू बन जाएंगी। इस रॉयल शादी के लिए सजावट भी बेहद ही खास तरीके से की गई है।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding: पूरी दुनिश में है अनंत अंबानी के शादी की चर्चा, मेहमानों को करोड़ों का रिटर्न गिफ्ट देंगे मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की छोटी बहू बन जाएंगी। इस रॉयल शादी के लिए सजावट भी बेहद ही खास तरीके से की गई है। सबसे पहले मामेरू रस्म, फिर संगीत और हल्दी के फंक्शन में लग्जरी डेकोरेशन से लेकर बहुत कुछ खास देखने को मिला। देश-दुनिया की चर्चित हस्तियां इस शाही शामिल में शामिल हो रही हैं। हर इंतजाम बेहद खास है। अनंत और राधिका की शादी में मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। कई विदेशी मेहमान भी इस शादी में शामिल हो रहे हैं। मशहूर नाइजीरियाई रैपर और गायक-गीतकार रेमा भी अंबानी वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं। पेशेवर पहलवान और हिप-हॉप संगीतकार जॉन सीना भी इस शाही शादी में शिरकत करेंगे।

अब शादी अंबानी परिवार में है तो सजावाट आम कैसे हो सकती है। हर एक वैन्यू को थीम के हिसाब से डेकोरेट करने के साथ अमीरों वाली वाइब्स भी बिखेरी है। गणेश वंदना से लेकर मेहमानों के वेलकम को लेकर भी सजावट पर ध्यान दिया गया है, कोई भी जरा सी कमी नहीं निकाल सकता है, बल्कि डेकोरेशन से इंस्पिरेशन जरूर ले सकता है। कहते हैं हर शुभ काम की शुरुआत गणेश भगवान की पूजा करके ही की जाती है।

गणेश भगवान को सबसे पहले रखा गया Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

इसलिए अंबानी परिवार ने शादी की सजावट में गणेश भगवान को सबसे पहले रखा है, जहां उन्होंने एक लाइटिंग बॉक्स रखा है, इसमें गणेश वंदना लिखी हुई है। इसके अलावा एक्स्ट्रा एलिमेंट एड करने के लिए उन्होंने एंट्री के वक्त कार और स्कूटी को सजाकर उनका बहुत ही अच्छा इस्तेमाल किया है। अनंत अंबानी के हर एक फंक्शन में ऑर्टिफिशियल फूलों की सजावट की गई है।

वेलकम फिलेक्स भी लगवाए गए Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

एंट्री गेट को लाल और गुलाबी फूलों से कवर किया गया है जबकि जगह-जगह पर बड़े-बड़े फ्लावर पॉट रखे हैं और ग्रीन रंग का कार्पेट बिछा हुआ है। कलरफुल फ्लावर सुंदर दिखने के साथ ही पॉजिटिव वाइब्स भी बिखेर रहे हैं। अंबानी परिवार ने मेहमानों का स्वागत करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने वेलकम फिलेक्स भी लगवाए हैं, खास बात ये हैं कि इसमें दूल्हा-दुल्हन के नाम का पहला अक्षर लिखा हुआ है। Welcome AR family के साथ ही अलग-अलग तरह के फिलेक्स लगे हुए हैं।

Read More:- Emraan Hashmi Mallika Sherawat: 20 साल बाद मल्लिका शेरावत से लड़ाई पर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम मूर्ख थे! काश दोबारा काम कर पाता

फ्लावर्स से खूबसूरत सजावट

इससे मेहमानों की अहमियत भी उन्होंने बढ़ाई है, साथ ही यूनिक डेकोरेशन दिखा है। आपको बता दें कि अंबानी के घर में महल जैसी मरहब भी बनी हुई हैं जहां खड़ी होकर ईशा अंबानी पोज दे रही हैं। Anant Ambani Radhika Merchant Wedding यहां भी फ्लावर्स से खूबसूरत सजावट की गई है। जिसे लाल पर्दों से हाइलाइट किया गया है। वहीं सीढ़ियों की रेलिंग की नक्काशी भी खूबसूरत है, जिसे लाल फूलों को सजाया गया है। कुल मिलाकर ये आज तक की सबसे शाही शादी मानी जाएगी।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी की रस्म के लिए वैन्यू को बहुत खूबसूरती से सजाया गया था। जहां झूमर और सफेद झालर भी लगे थे। इनके साथ ही फूलों को भी बेहद ही एलिगेंट तरीके से लगाया है। Anant Ambani Radhika Merchant Wedding थीम के हिसाब से पर्दों को येलो कलर में रखते हुए लाइट भी थोड़ी डिम ही रखी है इसके अलावा कलरफुल वॉल भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

नीता अंबानी ने शेयर किया वीडियो Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

आपको बता दें कि बेटे की शादी से पूर्व नीता अंबानी ने एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ उन्होंने काशी के साथ अपने खास रिश्ते का जिक्र किया है। नीता अंबानी ने कहा है, ‘नमस्कार! जय काशी विश्वनाथ। काशी के साथ मेरी भक्ति का एक गहरा और विशेष नाता रहा है। मैं और मेरी फैमिली कोई भी शुभ शुरुआत करने के लिए वहां आशीर्वाद लेने जरूर पहुंचते हैं। अब अनंत और राधिका की शादी से पहले भी हम वहां पहुंचे’।

पूरी दुनिश में है अनंत अंबानी के शादी की चर्चा Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

गौरतलब हो कि अनंत अंबानी और राधिका की शादी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। हर तरफ ये चर्चा है कि मुकेश अंबानी आखिर कितने पैसे इस शादी में खर्च कर रहे हैं। अब एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी पर कितना पैसा खर्च कर रहे हैं। अंबानी परिवार की तरफ से भेजे जा रहे शादी के एक कार्ड की कीमत 7 लाख बताई जा रही है। इससे पहले अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का जो प्री वेडिंग फंक्शन हुआ था उसमें 1 हजार करोड़ रुपये अंबानी ने खर्च किए थे।

ऐसे हुई थी प्री वेडिंग Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

इस फंक्शन में कई हॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। ये समारोह जामनगर में हआ था, जिसमें 350 से अधिक प्लेन गेस्ट को लेकर पहुंचे थे, ये खर्च भी अंबानी ने किया था। इस फंक्शन में मशहूर पॉपस्टार रेहाना ने महफिल लूटी थी। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की दूसरी प्री वेडिंग सेरेमनी इटली में हुई थी। इस पार्टी में कई नामचीन हस्तियां पहुंचीं थीं। गेस्ट के लिए 12 प्राइवेट एयरक्राफ्ट और लग्जरी गाड़ियों के इंतजाम थे। इस प्री वेडिंग पार्टी के लिए अंबानी ने 500 करोड़ खर्च किए थे। इस तरह सिर्फ प्री वेडिंग में ही अंबानी परिवार ने 1.5 हजार करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

We’re now on WhatsApp. Click to join

मेहमानों को करोड़ों का रिटर्न गिफ्ट देंगे मुकेश अंबानी Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

अनंत-राधिका की इस शादी में कई VVIP गेस्ट शामिल होंगे। इन सभी गेस्ट को रिटर्न गिफ्ट में करोड़ों की घड़ी मिलेगी। इस गिफ्ट की जिम्मेदारी स्वदेश ऑर्गेनाइजेशन के पास है। अन्य गेस्ट को कश्मीर, बनारस और राजकोट से मंगवाए गए खास तोहफे दिए जाएंगे। आज अनंत और राधिका की शादी है, और इस फंक्शन में अंबानी परिवार 3000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। वहीं अभी शादी से पहले हल्दी और मेहंदी के जो प्री वेडिंग फंक्शन हुए थे।

जस्टिन बीबर ने हल्दी और मेहंदी फंक्शन किया था परफॉर्म Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

मुंबई में हुए इस फंक्शन में जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया था। आज शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में होने जा रहा है। अनंत-राधिका की शादी की शुभ शुरुआत 12 जुलाई को हो गई है। आज शुभ विवाह है, इसके बाद 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह होगा। वहीं 14 जुलाई को मंगल उत्सव यानी कि वेडिंग रिसेप्शन होगा। एचएसबीसी समूह के चेयरमैन मार्क टकर, अरामको के सीईओ अमीन नासर, मॉर्गन स्टेनली के एमडी माइकल ग्रिम्स शादी में शामिल होंगे।

ये मेहमान हो रहे शामिल Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

इसके अलावा एडोब के सीईओ शांतनु नारायण, मुबाडाला के एमडी खलदून अल मुबारक, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे ली, लॉकहीड मार्टिन के सीईओ जेम्स टैक्लेट, बीपी के सीईओ मरे औचिनक्लोस, टेमासेक के सीईओ दिलहान पिल्ले, और एरिक्सन के सीईओ बोरजे एकहोम भी अंबानी के घर होने वाली इस ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ब्रिटिश पोडकास्टर जे शेट्टी, पूर्व स्वीडिश प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट, पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और फीफा के अध्यक्ष जियाननी इन्फेंटिनो शामिल होने वाले हैं।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

vrinda

मैं वृंदा श्रीवास्तव One World News में हिंदी कंटेंट राइटर के पद पर कार्य कर रही हूं। इससे पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण और नवभारत टाइम्स न्यूज पेपर में काम कर चुकी हूं। मुझसे vrindaoneworldnews@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
Back to top button