मनोरंजन

रेड कार्पेट पर बेटी संग नजर आएं अजय देवगन

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन पहली बार अपनी बेटी न्यासा के साथ किसी रेड कार्पेट पर दिखाई दिए हैं। शुक्रवार को लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अजय अपनी 13 साल की बेटी न्यासा के साथ रेड कारपेट पर उतरे।

रेड कार्पेट पर बेटी संग नजर आएं अजय देवगन
अजय देवगन और उनकी बेटी

यहां उनकी सह-निर्मित फिल्म ‘पाच्र्ड’ का प्रीमियर था। फिल्म में राधिका आप्टे, तनिष्ठा चठर्जी और लहर खान भी प्रमुख भूमिका में हैं।

वैसे तो अजय और काजोल अपनी नीजि बातें मीडिया के सामने नहीं लाते हैं। यह समारोह लंदन के सिनेवर्ल्ड सिनेमा में आयोजित किया गया। यहां अजय ब्लू सूट तो न्यासा नेवी ब्लू ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं।

बता दें, न्यासा अजय देवगन और काजोल की बेटी है। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम युग है।

Back to top button