मनोरंजन

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने बिग बॉस का घर छोड़ने से किया इंकार, कहा- सबका जीना हराम कर दूंगी

Bigg Boss 15: अफसाना खान ने बिग बॉस के घर के कंफेशन रूम में किया ड्रामा


Bigg Boss 15: बिग बॉस के घर पर पहले दिन से ही पंजाबी सिंगर अफसाना खान किसी न किसी से भिड़ती हुई नजर आती रहती हैं जिसके कारण उनको सलमान खान से भी डांट  पड़ी। हालांकि सलमान की डांट के बाद अफसाना खान में कुछ सुधार देखने को मिला है। लेकिन अभी एक बार फिर अफसाना बेकाबू हो गई हैं और घर के लोगों को उनका दूसरा ही रूप देखने को मिला रहा है। लड़ाई के दौरान अफसाना खान ने घरवालों से कहा कि वह सभी का जीना हराम कर देंगी। तो वहीं बिग बॉस ने अफसाना खान को घर से बाहर कर दिया। तो चलिए विस्तार से जानते है अफसाना खान के बारे में…

आपको बता दें कि पंजाबी सिंगर अफसाना खान अभी हाल में अपने गुस्से के कारण काफी ज्यादा ट्रोल हुई थी। ये बात तो हम सभी लोग देख ही चुके हैं कि गुस्से में अफसाना खान क्या बोल जाती हैं शायद ये बात वो खुद भी नहीं जानती है। बता दें कि उनके इसी गुस्से के कारण उनको वीकेंड के वार में सलमान खान ने भी जमकर फटकार लगाई थी। लेकिन जैसा की हम आपको बता ही चुके हैं कि अभी अफसाना ने घर में जो हंगामा किया है उसे देखने के बाद तो फैंस अफसाना को काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

Bigg Boss 15: ये है बिग बॉस के घर के 5 सबसे विवादित कंटेस्टेंट, ड्रामे और लड़ाई झगड़े से फैंस को कर रहे एंटरटेन

अफसाना खान ने बिग बॉस के घर पर खोया अपना आपा

अगर आपने कल रात का बिग बॉस का शो देखा होगा , तो आपने देखा होगा कि अफसाना खान ने पहले तो राजीव अदातिया को उल्टी सीधी बातें कहीं उसके बाद उन्होंने वूमन कार्ड खेला। इतना ही नहीं उन्होंने चाकू उठाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। ये सब हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद अंत में बिग बॉस ने अफसाना खान को कंफेशन रूम में बुलाया। उसके बाद बिग बॉस ने शांति से ऐलान किया कि अफसाना को बिग बॉस के शो से निष्कासित किया जाता है, क्योंकि अफसाना ने चाकू उठाया और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की।

https://www.instagram.com/p/CWJGsluhtMF/?utm_source=ig_web_copy_link

अफसाना खान ने बिग बॉस का घर छोड़ने से किया इंकार

कल रात को बिग बॉस के शो में अफसाना खान का ड्रामा चालू रहा। अफसाना खान ने बिग बॉस के कंफेशन रूम में भी काफी ज्यादा ड्रामा किया। उसके बाद अफसाना को बिग बॉस ने घर से निष्कासित किया लेकिन उसके बाद अफसाना ने शो छोड़ने से मना कर दिया। Bigg boss 15 के कई बार मना करने के बावजूद वो अफसाना अपना पक्ष बताने लगी।

Bigg Boss 15

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button