मनोरंजन

Aditya Roy Kapur: वायरल हो रही आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के रिश्ते की खबर

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के साथ में होने की खबर कई बार मीडिया में वायरल हो चुकी है लेकिन इन दोनों ने कभी अपना रिश्ता नहीं कबूला। इन्होंने कभी ये नहीं माना की ये एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है लेकिन इन दोनों की साथ में वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल ही जाती है।

Aditya Roy Kapur: कंधे पर सर, हाथों में हाथ लिए नज़र आए अनन्या और आदित्य, देखिए वीडियो 


अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के साथ में होने की खबर कई बार मीडिया में वायरल हो चुकी है लेकिन इन दोनों ने कभी अपना रिश्ता नहीं कबूला। इन्होंने कभी ये नहीं माना की ये एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है लेकिन इन दोनों की साथ में वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल ही जाती है। 

हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है जिसमें ये दोनों एक दूसरे का हाथों में हाथ डाले नज़र आ रहे है। वीडियो में अनन्या ने आदित्य के कंधे पर सर भी रखा हुआ है। ये वीडियो किसी रेस्टॉरेंट का है। वीडियो के पोस्ट होने के बाद फैंस ये मान रहे है कि ये दोनों रिलेशनशिप में है। इस वीडियो पर फैंस ने कई कमैंट्स भी किए है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दोनों के रिलेशनशिप को कंफर्म बताते हुए कमैंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, मुझे बहुत जलन हो रही है। दूसरे यूजर ने लिखा, दोनों प्यार करते हैं यह वीडियो जाहिर करता है। इसके अलावा कई फैंस ने चुपके से ली गई इस वीडियो को स्टार्स की प्राइवेसी को लेकर सवाल उठाते दिख रहे हैं। 

Read More: Bollywood Celebs: पाकिस्तान से जुड़ा है इन 6 बॉलीवुड सितारों का रिश्ता, नाम जान कर हो जाएंगे हैरान!

आपको बता दें इन दोनों को एक साथ कई बार ऐसे ही स्पॉट किया गया है। कभी पार्टी में तो कभी साथ में वेकेशन पर लेकिन इन दोनों में से किसी ने एक साथ होने की बात कन्फर्म नहीं की है। 

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button