मनोरंजन

बॉलीवुड की वो हसीनाएं जो फिदा थी सुशांत सिंह राजपूत पर..

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के साथ जुड़ा था सुशांत सिंह राजपूत का नाम


बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज भले हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी याद हमारे जेहन में हमेशा जिंदा रहेगी। पिछली साल यानी की साल 2020 में 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने हम सभी को अलविदा कह दिया था। सुशांत सिंह राजपूत की बात करें तो सुशांत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी ज्यादा सर्खियों में रहते थे।

इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम कई बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जोड़ा गया था। तो चलिए आज हम उन सभी बॉलीवुड हसीनाओं के बारे में बात करेंगे, जिनका नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ कभी न कभी जुड़ा था लेकिन इन सबके बीच दुःख की बात ये है कि उनका रिश्ता किसी के साथ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और न ही वो अपने किसी रिश्ते को आगे बड़ा पाए।

इन बॉलीवुड हसीनाओं के साथ जुड़ा था सुशांत सिंह राजपूत  का नाम

अंकिता लोखंडे: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पहला प्यार अंकिता लोखंडे थी। दोनों साथ में टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ में नजर आए थे। इस टीवी शो की  शूटिंग के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था। अंकिता लोखंडे सुशांत सिंह राजपूत के साथ हर मोड़ पर कड़ी रही और दोनों साथ में लिवइन में भी रहे। लेकिन कुछ समय बाद खबर आई की दोनों अलग हो गए। इस बात से दोनों के फैंस बहुत ज्यादा दुखी हुए थे।

कृति सैनन: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ कृति सैनन का भी नाम जुड़ा था। इन दोनों का नाम साथ में जब जुड़ा था जब दोनों फिल्म राब्ता की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार जब कृति सैनन में फिल्म ‘लुक्का छिपी’ में काम करन शुरू किया, तो उस समय पर एक फिल्ममेकर के दबाव की वजह से उन्हें सुशांत से ब्रेकअप करना पड़ा था। इसी बात को लेकर सुशांत और उस फिल्ममेकर के बीच झगडा भी हो गया था।

और पढ़ें: जानें उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने शादी के बाद ली बॉलीवुड में एंट्री

सारा अली खान: आपको बता दे कि कृति सैनन के बाद सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में सारा अली खान आई थी। वैसे तो बहुत कम लोग इस बारे में जानते है कि बॉलीवुड फिल्म ‘केदारनाथ’ के बाद से सुशांत और सारा एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। लेकिन फिल्म ‘सोन चिरैया’ के बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस समय पर दोनों के ब्रेकअप ने खूब सुर्खिया बटोरी थी।

रिया चक्रवर्ती: सारा अली खान से ब्रेकअप होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की लाइफ में रिया चक्रवर्ती की एंट्री हुई। और उसके बाद कुछ ही समय में दोनों काफी ज्यादा करीब आ गए थे। और दोनों लिवइन में रहने लगे थे और अपनी शादी के बारे में सोचने लगे थे। यहाँ तक की दोनों अपने लिए नए घर की तलाश भी करने लगे थे। लेकिन शायद किस्मत को कुछ ओर ही मंजूर था और फिर अचानक एक दिन किसी वजह से सुशांत ने अपने घर में खुदखुशी कर ली और दोनों की लव स्टोरी और उनके सपने अधूरे रह गए।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button