मनोरंजन

हैप्पी बर्थडे जुनियर बी!

अभिषेक बच्चन का आज 40वां जन्मदिन है। 5 फ़रवरी 1976 को मुंबई में जन्मे अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ और जया बच्चन के बेटे है। बचपन में अभिषेक काफी बीमार रहते थे। मुंबई, दिल्ली से लेकर स्विट्जरलैंड के बाद बॉस्टन विश्वविद्यालय से अपनी पढाई पूरी करने के बाद उन्होंने सीधा बॉलीवुड में कदम रखा।

abhishekbachchan1

Source

जुनियर बी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में रिफ्युजी फिल्म से की थी। इसी फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थी। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन करने में असफल साबित रही, लेकिन आलोचकों ने अभिषेक और करीना के काम की सराहना की थी। इसके कुछ सालों के बाद अभिषेक बच्चन के खाते में हिट फिल्में आना शुरू हुई। इसका आगाज साल 2004 से आई फिल्म ‘धूम’ से कहा जा सकता है।

अभिषेक ने पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से 2007 में शादी की। अभिषेक और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी भी बेहद खास है। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at

info@oneworldnews.in

Back to top button