मनोरंजन

IFFI 2023: माधुरी दीक्षित को ’54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में मिला सम्मान

अनुराग ठाकुर ने खास तौर पर माधुरी दीक्षित को सम्मानित किया है। उन्हें '54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव' में एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है।

IFFI 2023: अनुराग ठाकुर ने किया माधुरी दीक्षित को खास अवॉर्ड से सम्मानित


माधुरी दीक्षित, जिन्हें ‘धकधक गर्ल’ के नाम से जाना जाता है, ने हिंदी सिनेमा में बड़ा योगदान दिया है। उन्होंने ‘मोहिनी’ और ‘चंद्रमुखी’ जैसे अनोखे किरदारों में अपनी शानदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। उनकी खूबसूरती के साथ-साथ उनका जादुई डांस भी बेहद सराहनीय। 

अनुराग ठाकुर ने खास तौर पर माधुरी दीक्षित को सम्मानित किया है। उन्हें ’54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव’ में एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। यह खबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने उनके अभिनय की खास अंदाज में सराहना की है। 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

माधुरी की सिनेमाई यात्रा का सफर बहुत रोचक है। उन्होंने ‘निशा’, ‘चंद्रमुखी’, ‘बेगम पारा’, और ‘रज्जो’ जैसे विभिन्न किरदारों में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी व्यापकता और शैली में कोई सीमा नहीं है। इसी खास मौके पर, उन्हें ‘भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए विशेष सम्मान’ से सम्मानित किया गया है।

Read more:- Madhuri Dixit : एक सीन के लिए डायरेक्टर ने की माधुरी दीक्षित से ब्रा दिखाने की डिमांड

आज से गोवा में ‘इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया’ की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल होंगे।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com

Back to top button