मनोरंजन

Aashiqui 3 : अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही ‘आशिकी 3’, फिल्म को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

एक्टर अपनी फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन अगले साल 'आशिकी 3' की शूटिंग शुरू करेंगे।

Aashiqui 3 :  अगले साल ‘आशिकी 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे कार्तिक आर्यन, फिल्म के बारे में सामने आई बड़ी जानकारी


अनुराग बसु के निर्देशन बन रही ‘आशिकी 3’ की शूटिंग अगले साल जनवरी के आखिर में शुरू होगी। फिलहाल फिल्म के संगीत और प्री प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।

 ‘आशिकी 3’ –

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों निर्देशक कबीर खान की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। इसके अलावा एक्टर अपनी फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। कार्तिक के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आशिकी फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में हिट रही थीं। वर्ष 1990 में रिलीज राहुल राय और अनु अग्रवाल अभिनीत फिल्म आशिकी के गाने सुपरहिट हुए थे। उसके बाद वर्ष 2013 में आई इस फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म आशिकी 2 में श्रद्धा कपूर और आदित्य राय कपूर की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। अब ‘आशिकी 3’ को लेकर भी काफी चर्चा में है।

Read more: Jawan Movie Review : शाहरुख खान की जवान का तूफान सिनेमाघरों में मचा रहा है धूम, जानें कैसी है फिल्म यह जानने के लिए पढ़ें रिव्यू

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन –

कार्तिक आखिरी बार ‘सत्यप्रेम की कथा’ में सत्तू यानी सत्यप्रेम के किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ  कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

अगर आपके पास भी हैं कुछ नई स्टोरीज या विचार, तो आप हमें इस ई-मेल पर भेज सकते हैं info@oneworldnews.com  

Back to top button