एजुकेशन

नौ सितंबर को जेएनयू और डीयू में छात्र संघ के चुनाव

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में नौ सितंबर को छात्र संघ के चुनाव होने वाले है और नौ सितंबर को ही दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव भी होंगे।

jnu

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय

दरअसल यह लगातार चौथी बार है कि एक ही तारीख को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ के चुनाव होने वाले है। सोमवार को नवनियुक्त चुनाव आयोग की आम सभा की बैठक में चुनावों की तारीख पर निर्णय किया गया था।

जेएनयूएसयू चुनावों की मुख्य चुनाव आयुक्त इशिता माना का कहना है कि, चुनाव नौ सितंबर को होंगे और उसी रात वोटों की गिनती भी होगी।

Have a news story, an interesting write-up or simply a suggestion? Write to us at
info@oneworldnews.in

Back to top button